*उपार्जन केंद्र से धान परिवहन कर रहे मिलर के ट्रक में लगी आग* *फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू, कोई हताहत नहीं* – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

*उपार्जन केंद्र से धान परिवहन कर रहे मिलर के ट्रक में लगी आग* *फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू, कोई हताहत नहीं*

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 21 दिसंबर 2024/आज देर शाम धान खरीदी के उपरांत समिति से मिलिंग के लिए धान उठाव कर लेकर जा रहे ट्रक में कुसमुरा के पास आग लग गई। ट्रक के केबिन में मेकेनिकल फाल्ट के चलते आग लगी। जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर पहुंच कर फायर ब्रिगेड द्वारा ट्रक में लगी आग पर काबू पाया गया। जिला खाद्य अधिकारी श्री खुमेश्वर सिंह ने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। ट्रक में मिलर द्वारा समिति से उठाव कर 700 बोरी धान मिलिंग के लिए परिवहन किया जा रहा था। प्राथमिक आंकलन में आग लगने से करीब 100 बोरी धान के जलने की आशंका है। शेष 600 बोरी धान सुरक्षित है। उन्होंने बताया कि मिलर द्वारा डीओ जारी करवा कर धान का उठाव किया गया था और इस दुर्घटना से शासकीय संपत्ति को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!