ग्राम टेरम में आयोजित “पुलिस जनदर्शन” कार्यक्रम…
|
😊 Please Share This News 😊
|
एसडीओपी धरमजयगढ़ और थाना प्रभारी घरघोड़ा ने सुनी ग्रामीणों की शिकायतें, ग्रामवासियों को किया गया नशा मुक्ति के लिए प्रेरित…
रायगढ़ । पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर आज दिनांक 03/02/2024 को थाना घरघोड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टेरम में घरघोड़ा पुलिस द्वारा “ पुलिस जनदर्शन” कार्यक्रम का आयोजन किया गया । ग्रामीणों की शिकायत के निराकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम के लिए एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा एवं थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक शरद चंद्रा कार्यक्रम में मौजूद थे ।

“ पुलिस जनदर्शन” में एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा द्वारा ग्रामवासियों की पुलिस से जुड़ी शिकायतें सुनी और उनके जल्द निराकरण के लिए थाना प्रभारी को निर्देशित किये । एसडीओपी ने ग्रामवासियों को नशा मुक्ति के लिए प्रेरित करते हुए बताये कि नशा से सबसे ज्यादा पीड़ित महिलाएं होती है । नशा और नाश में न केवल एक मात्रा का फर्क है बल्कि नशा ही कई समस्याओं की जड़ है । अपराध और सड़क दुर्घटनाओं में भी नशा एक बड़ा कारण बनकर उभर रहा है । उन्होंने बताया कि एसएसपी सदानंद कुमार के दिशा कुमार के मार्गदर्शन पर रायगढ़ पुलिस नशा के खिलाफ अभियान स्तर पर कार्यवाही कर रही है, वहीं विविध जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया जा रहा है । कार्यक्रम में महिलाओं को जादू-टोना जैसी अंधविश्वासों से दूर रहें, गांव में कोई बीमार होता है तो उसका उचित ईलाज करावें मेडिकल तथा पुलिस सहायता के लिये महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी दिया गया । उन्होंने बताया कि पुलिस जान माल की सुरक्षा के लिए है, पुलिस से सहायता लें ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

