हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 75 वां गणतंत्र दिवस, वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने फहराया तिरंगा… – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 75 वां गणतंत्र दिवस, वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने फहराया तिरंगा…

😊 Please Share This News 😊
शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम रायगढ़ में आयोजित हुआ जिला स्तरीय समारोह..
स्कूली बच्चों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति, विभागों ने निकाली झांकी..
उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को किया गया सम्मानित..
———————————————————————-
रायगढ़/ रायगढ़ में 75 वां गणतंत्र दिवस हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया। शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने झंडा फहराया। इसके पश्चात राष्ट्रगान का गायन किया गया व पुलिस बल, होम गार्ड्स, एनसीसी कैडेट्स व स्काउट गाईड्स की टुकडिय़ों द्वारा सलामी दी गई। वित्त मंत्री चौधरी ने शांति के प्रतीक श्वेत कपोत तथा तिरंगे गुब्बारे आकाश में उड़ाये। इस मौके पर वित्त मंत्री चौधरी ने मुख्यमंत्री के जनता के नाम संदेश का वाचन किया।
वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने सभी को गणतंत्र दिवस शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह पावन अवसर हमारे देश के महान संविधान की सफलता का सबसे बड़ा पर्व है। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करते हुए देश को इस गौरवशाली मुकाम तक पहुंचाने वाले सभी विभूतियों को नमन किया। वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों, योजनाओं, कार्यक्रमों और अभियानों के कारण विगत लगभग एक दशक में देश ने सभी क्षेत्रों में बड़ी-बड़ी सफलताएं अर्जित की है, जिसके कारण एक ओर जहां प्रत्येक देशवासी का माथा गर्व से ऊंचा हुआ है, वहीं दूसरी ओर पूरी दुनिया ने भारत का लोहा माना है। अनेक क्षेत्रों में भारत, विश्व का नेतृत्व कर रहा है। हमारे गणतंत्र की गौरवगाथा से देश और प्रदेश के विकास को नए पंख मिले है। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस पर हम सभी संकल्प ले कि अपनी भूमिका का हम सर्वश्रेष्ठ तरीके से निर्वहन करेंगे।
समारोह में 12 प्लाटून्स के द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट किया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई तथा विभिन्न विभागों द्वारा शासकीय योजनाओं का जीवंत प्रदर्शन करते हुए झांकियां निकाली गई। इस दौरान वीर शहीदों के परिजनों को भी सम्मानित किया गया। जिनमें शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी रायगढ़, शहीद आर.स्व.लक्ष्मीनारायण राठिया धरमजयगढ़, शहीद आर.स्व.बीरसिंह श्रीवास रायगढ़, शहीद प्र.आर. राघवराम ओझा रायगढ़, शहीद आर.सुखसाय भगत रायगढ़, शहीद आर. शिव कुमार सिदार पुसौर, शहीद स्व. तनिकलाल पटेल छाल, शहीद आर.स्व. राजाराम एक्का कापू, शहीद एपीसी स्व. पंचराम भगत लैलूंगा, शहीद प्लाटून कमाण्डर स्व.गीताराम राठिया, रायगढ़ के परिजनों को सम्मानित किया गया। गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि वित्त मंत्री चौधरी द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कलेक्टर कार्तिकेया गोयल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार भी मंच पर उपस्थित रहे।
गणतंत्र दिवस समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल, नेता प्रतिपक्ष पूनम सोलंकी, विजय अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, गौतम अग्रवाल, अरूणधर दीवान, सीईओ जिला पंचायत  जितेन्दर यादव, डीएफओ रायगढ़ स्टायलो मण्डावी, अपर कलेक्टर  संतन देवी जांगड़े, अपर कलेक्टर  राजीव कुमार पाण्डेय, आयुक्त नगर निगम  सुनील कुमार चंद्रवंशी, जिला परिवहन अधिकारी  दुष्यंत रायस्त, ज्वाईंट कलेक्टर डी.आर.रात्रे, ज्वाईंट कलेक्टर  ऋषा ठाकुर, एसडीएम गगन शर्मा, सीएसपी अभिनव उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं नागरिकगण उपस्थित थे। गणतंत्र दिवस समारोह का उत्कृष्टता पूर्वक संचालन प्राचार्य राजेश डेनियल व व्याख्याता  रंजीत कौर घई ने किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में ये रहे अव्वल
———————————–
सांस्कृतिक कार्यक्रम में शास.नटवर इंग्लिश मीडियम स्कूल रायगढ़-प्रथम, साधुराम विद्या मंदिर रायगढ़-द्वितीय एवं संस्कार पब्लिक स्कूल रायगढ़ एवं ओपी जिंदल स्कूल रायगढ़ तृतीय स्थान पर रहे। साथ ही कार्मेल कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायगढ़ की विशेष सहभागिता रही। इसी तरह योगा में आदर्श ग्राम्य भारती स्कूल किरोड़ीमल नगर को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
ओ.पी. जिंदल स्कूल के ब्रास बैंड ने दी खास प्रस्तुति
————————————————
गणतंत्र दिवस समारोह में 50 सदस्यीय ब्रास बैंड पहली बार शामिल हुआ। बैंड मास्टर इशिका पांडेय के नेतृत्व में बैंड ने मार्च पास्ट में हिस्सा लिया। जिसके पश्चात एक विशेष प्रस्तुति भी बैंड द्वारा दी गई। रिटायर्ड इंडियन नेवी पेटी ऑफिसर म्यूजिशियन श्री गंगाराम शर्मा ने बैंड को प्रशिक्षण दिया है।
सर्वश्रेष्ठ परेड प्रदर्शन में इन्हें मिला सम्मान
—————————————-
उत्कृष्ट परेड प्रदर्शन के लिए भी प्लाटून्स को भी सम्मानित किया गया। जिसमें जूनियर श्रेणी में प्रथम- एनसीसी नटवर इंग्लिश स्कूल रायगढ़ (बालिका), संस्कार पब्लिक स्कूल रायगढ़-द्वितीय एवं एनसीसी नटवर इंग्लिश मीडियम स्कूल रायगढ़ (बालक)तथा गल्र्स गाइड कार्मेल हिन्दी मीडियम स्कूल रायगढ़-तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह सर्वश्रेष्ठ परेड (सीनियर)में एनसीसी सीनियर डिवीजन (आईटीआई)-प्रथम, एनसीसी सीनियर डिवीजन (केजी कालेज)-द्वितीय एवं जिला पुलिस बल रायगढ़ तथा जिला महिला पुलिस बल-तृतीय स्थान पर रहे।
विभागों ने निकाली झांकी, जिला पंचायत को मिला प्रथम पुरस्कार
————————————————————–
गणतंत्र दिवस के अवसर पर शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में शासकीय विभागों द्वारा झांकी का प्रदर्शन किया गया। जिसमें झांकी प्रदर्शन में जिला पंचायत रायगढ़ को प्रथम पुरस्कार मिला तो वहीं दूसरे स्थान पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायगढ़ तथा तृतीय स्थान पर यातायात रायगढ़ रहे। समारोह में उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें रायगढ़, सहायक संचालक मत्स्य पालन रायगढ़, सहायक संचालक उद्यान रायगढ़, कार्यपालन अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग रायगढ़, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग रायगढ़, जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़, वन मंडलाधिकारी रायगढ़, आयुक्त नगर निगम, उप संचालक कृषि विभाग रायगढ़, पुलिस विभाग रायगढ़ तथा लाइवलीहुड कालेज रायगढ़ द्वारा भी झांकियां प्रस्तुत की गई।
अधिकारी-कर्मचारियों को किया गया सम्मानित
———————————————
परेड कमांडर-प्रशिक्षु आईपीएस आकाश श्रीमाल एवं सेकेण्ड इन कमांड-प्रशिक्षु डीएसपी अमन लखीसरानी को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इसी तरह तहसील कार्यालय खरसिया से तहसीलदार खरसिया शिव कुमार डनसेना, तहसील कार्यालय छाल से प्रभारी तहसीलदार छाल महेन्द्र लहरे, तहसील कार्यालय रायगढ़ से नायब तहसीलदार तृप्ति चंद्राकर, कार्यालय कलेक्टर रायगढ़ से सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख रायगढ़ श्रीमती प्रियंका राठिया, सीएससी डिस्ट्रिक्ट मैनेजर रवि रश्मि सिंह, इंजीनियर एनआईसी  पवन कुमार, सहायक ग्रेड-2 सरोजनी गड़तिया, सहायक ग्रेड-3 उमेश यादव, सहायक ग्रेड-3 अशोक सिंह, कार्यालय पुलिस अधीक्षक से नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव उपाध्याय एवं टीम, निरीक्षक रामकिंकर यादव एवं टीम, निरीक्षक  मोहन भारद्वाज, उप निरीक्षक डीपी साहू, सहायक उप निरीक्षक  प्रेमसाय भगत, सहायक उप निरीक्षक  चंदन सिंह नेताम,  राजेश पटेल,  अमित कंवर, रवि श्रीवास, सुरेन्द्र यादव एवं  विश्वरंजन पण्डा, कार्यालय सेनानी 6 वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल रायगढ़ से श्री प्रदीप इजारदार, कार्यालय वनमंडल धरमजयगढ़ से उप वनक्षेत्रपाल सुकदेव प्रसाद राठिया,  जयप्रकाश एक्का, शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्रधान पाठक  शैलेन्द्र कुमार राय एवं मो.एम.एफ.फारूकी, आदिवासी विकास शाखा से सहायक संचालक आकांक्षा पटेल एवं मंडल संयोजक  विनय चौधरी, आयुर्वेद कार्यालय से डॉ.संजीव पटेल एवं  दीप्ति बाला, राजस्व विभाग खरसिया से  विष्णु प्रसाद यादव, सुमेश कुमार,  प्रमोद पुरसेठ,प्रकाश कुमार गुप्ता एवं जयवंती सिदार, खाद्य शाखा रायगढ़ से संतोष मिश्रा, सचिव कृषि उपज मंडी समिति घरघोड़ा  रमेश् गुप्ता, श्याम पटेल, लोक निर्माण विभाग रायगढ़ संभाग से मानचित्रकार  यू.एस.लहरे, जिला जेल रायगढ़ से जेल प्रहरी शिवचरण राठिया एवं भानु प्रताप साण्डे, सैनिक कल्याण से  गोरेलाल बैंसवाड़े, कार्यालय जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी नगर सेना रायगढ़ से सुरेश कुमार होता,तिलक साय लांस, श्सम्मेलाल सिदार, संजय कुमार सिदार,अरूण कुमार डनसेना,  मुन्ना लाल गोंड़,  सुकलाल सिदार,  पिलेश्वर सिदार, संतराम सिदार एवं  अरूण कुमार सिदार, महिला बाल विकास विभाग रायगढ़ से दूबी श्याम खडिय़ा,  जयश्री नंदे,  माधुरी गुप्ता एवं  अंजनी राठिया, स्वास्थ्य कार्यालय से जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.भानूप्रताप पटेल, सुनीता यादव, सोनिया राठिया,  ज्योत्सना सरिता लाल,  मुकेश सिंह ठाकुर,  कमल खाण्डे, फकीर मोहन पातर, डॉ.अशोक देवांगन,  डोलनारायण पटेल,  पुण्यवती टोप्पो, उत्तम सिंह सिदार,  जरासंघ साय पैंकरा एवंधनसिंह यादव, नगर निगम से रमेश तांती,  नरेन्द्र गुप्ता एवं  सुदर्शन उरांव, जिला पंचायत रायगढ़ से  महेश पटेल, हरिशंकर पटेल,  राजेश महापात्र,अर्जुन मेहेर,  श्रवण मरकाम, अशफा खान,  सनत नायक,  शेख शाहिदा,  जगदीश सिदार,  कार्तिकेश्वर यादव, उत्तरा बाई सिदार, शौकीदास महंत, अंशुमन बेहरा,  आशीष सोनकर, राहुल भगत एवं  श्रवण श्रीवास्तव, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यंात्रिकी सेवा रायगढ़ संभाग से श्रीमती रेवती नायक, कार्यालय सहायक संचालक उद्यान रायगढ़ से  अंकालू राम गांवड़े, कार्यालय संयुक्त संचालक एवं अधीक्षक संत बाबा गुरू घासीदास जी स्मृति शासकीय चिकित्सालय रायगढ़ से  कृष्णा मनहर, पशु चिकित्सा सेवायें रायगढ़ से डॉ.सनत नायक, शास.पालीटेक्निक रायगढ़ से  विवेकानंद पटनायक, वनमंडल रायगढ़ से  गोकुल प्रसाद यादव,  शशि कुमार बंजारे,  हितेश कुमार डनसेना एवं  प्रेम सागर यादव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!