चपले धान उपार्जन केंद्र प्रबंधक गेंदलाल श्रीवास जेल दाखिल…
|
😊 Please Share This News 😊
|
**उर्वरक विक्रय में पीओएस मशीन से अलग मिला स्टॉक, खरसिया थाने में एफआईआर दर्ज होने के अगले ही दिन गिरफ्तारी**
रायगढ़, 24 जनवरी। पिछले दिनों कलेक्टर ने चपले समिति का निरीक्षण किया था। इस दौरान भारी गड़वड़ी पाई गई थी। उर्वरक विक्रय में गड़बड़ी की गई थी। समिति के प्रबंधक गेंदलाल श्रीवास के विरुद्ध सोमवार रात को धारा 409 के तहत अपराध दर्ज किया गया। मगलयार को खरसिया पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया है। बीते दिनों चपले समिति में कलेक्टर ने निरीक्षण किया था। तब पीओएस मशीन के आंकड़े और भौतिक स्टॉक में अंतर मिला था। यूरिया साढे चार क्यिंटल के बजाय करीब पांच क्विंटल मिला। सिंगल सुपर फास्फेट पीओएस में 5.85 टन दर्ज है, जबकि गोदाम में 1:20,टन ही मिला। इस तरह 4.65 टन की कमी मिली। सुपर फास्फेट दानेदार तो ऑनलाइन में जीरो था, लेकिन गोदाम में 1,40 टन भंडारित मिला। इस तरह से समिति प्रबंधक गेंदलाल श्रीवास ने 57,696 रुपए की गड़बड़ी की है। सोमवार को थाना खरसिया में गेंदलाल श्रीवास के विरुद्ध धारा 409 आईपीसी के तहत अपराध दर्ज किया गया। मंगलवार को ही खरसिया पुलिस ने आरोपी गेंदलाल श्रीवास को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहा से उसे जेल भेज दिया गया है। धान खरीदी के मामले में चपले में कोई कार्रवाई नही की गई है।
कई सालों से हो रही गड़बड़ी
चपले समिति में हर साल गड़बड़ी की जाती है। इसके पूर्व कभी भी अधिकारी समिति में जांच करने की हिम्मत नहीं कर सके। चपले में ही बीज प्रक्रिया केंद्र भी है। दोनों जगहों पर पंजीकृत किसानों और रकबे की जांच होगी तो करोड़ों का घपला बाहर आएगा। प्रबंधक गेंदलाल श्रीवास ने हर साल पंजीयन के समय ही गड़बड़ी की है। इस बार भी निरीक्षण के दौरान करीब 899 बोरा धान चपले में ज्यादा मिला था।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

