फरवरी माह से महिलाओं को मिलेगा महतारी वंदन योजना का लाभ, स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी… – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

फरवरी माह से महिलाओं को मिलेगा महतारी वंदन योजना का लाभ, स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी…

😊 Please Share This News 😊

रायपुर: छत्तीसगढ़ में सरकार बनने के बाद अब भाजपा चुनाव के समय किए गए वादों को पूरा करने की तैयारी कर रही है। इसी बीच अब महतारी वंदन योजना को लेकर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अगले महीने से महतारी वंदन योजना का लाभ महिलाओं को मिलने लगेगा। इसके लिए बजट में भी प्रविधान भी किया गया है। प्रदेश में जितनी भी माताएं-बहनें हैं, उनको विधिवत रूप से फार्म भरवाया जाएगा।

बता दें कि छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने अनुपूरक बजट में महतारी वंदन योजना के लिए 1200 करोड़ रुपए का प्रविधान किया है। इस योजना के माध्यम से सरकार प्रदेश की विवाहित महिलाओं को हर साल 12,000 रुपये देगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार की तीसरी कैबिनेट बैठक में 3,100 में धान खरीदी की अनुमति दी जा सकती है। इसके साथ ही प्रदेश की 60 लाख विवाहित महिलाओं के लिए मासिक एक हजार रुपये वाली महतारी वंदन योजना, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) गड़बड़ी की सीबीआइ जांच का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजे जाने पर भी चर्चा की जा सकती है। इसके साथ ही पीएम आवास के साथ धान खरीदी की समय सीमा को बढ़ाने पर निर्णय लिया जा सकता है। इसके अतिरिक्त अयोध्या में श्रीराम के दर्शन के लिए रामलला दर्शन योजना के साथ राजिम में हर वर्ष लगने वाले मेले को फिर से ‘कुंभ’ का नाम देने पर भी विचार किया जा सकता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!