ट्रेलर की ठोकर से ग्रामीण की गई जान… – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

ट्रेलर की ठोकर से ग्रामीण की गई जान…

😊 Please Share This News 😊

इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सुबह से चक्काजाम शुरू कर दिया है। घटना पुसौर थाना क्षेत्र की है।
रायगढ़। गांव के अंदर फर्राटे भर रहे ट्रेलर वाहन ने तरड़ा में घर के सामने खड़े ग्रामीण को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद लहूलुहान व्यक्ति को परिजनों द्वारा घायल को मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां रात 8 बजे उसकी मौत हो गई। इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सुबह से चक्काजाम शुरू कर दिया है। उक्त घटना पुसौर थाना क्षेत्र का है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पुसौर ब्लाक के अंतर्गत आने वाले ग्राम तरड़ा में रविवार की शाम साढ़े 6 बजे एनटीपीसी में गाड़ी चलाने का काम करने वाला ग्रामीण पीताम्बर कांटे पिता समारू उम्र 41 साल रविवार को छुट्टी होने के कारण अपने घर के बाहर टहल रहा था। इसी बीच इस मार्ग से गुजर रहे एक ट्रेलर क्रमांक सीजी 13 एल ए 8010 का चालक लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए पीताम्बर को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना के आरोपित में वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल पीताम्बर को अस्पताल ले जाने परिजनों ने पहले 112 में काल किया काफी देर इंतजार करने के बावजूद उसके नही आने पर घायल को एक निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। जहां रात 8 बजे पीताम्बर की मौत हो गई।

बहरहाल मेडिकल अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर चक्रधर नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर कानूनी कार्रवाई को पूरा की है।

ग्रामीण की मौत होने के बाद मेडिकल कालेज अस्पताल प्रबंधन से शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जहां रात्रि में शव सुरक्षित रहा, सुबह तहरीर पर चक्रधर नगर पुलिस ने पीएम के लिए शुन्य में मर्ग कायम कर संवेदनशील मामले में कानूनी प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा की। लेकिन पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में डाक्टर नही होने पर मृत शव को करीब 2 घंटे तक मर्च्युरी में रखा गया । इससे मृतकों के भाई व अन्य सदस्यों में काफी नाराजागी देखा गया ।

ग्रामीणों ने चक्काजाम कर रखी विभिन्न मांगें वाहन चालक पीताम्बर कांटे की मौत के बाद परिजन और गांव के ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और उनके द्वारा सोमवार की सुबह आरोपित वाहन चालक की गिरफ्तारी के अलावा 50 लाख रुपये मुआवजे की मांग करते हुए चक्काजाम शुरू कर दिया गया है। जिसकी जानकारी मिलते ही पुसौर पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंच कर आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने के प्रयास में जुटी हुई है। कई घंटे बीत जाने के बाद भी चक्काजाम जारी है। वहीं, प्रशासनिक टीम की समझाइश के बाद चक्काजाम खत्म हुआ।

दो बच्चे के सिर से उठा पिता हाथ मृतक के परिजनों ने पीएम के लिए कानूनी कार्रवाई को पूरा कर रहे पुलिस को बताया पीतांबर कांटे के दो बच्चे है ।दोनो स्कूली शिक्षा में अध्ययनरत है। वही कांटे के ऊपर ही पूरे घर परिवार की जिम्मेदारी थी। जिसे वह एनटीपीसी में ठेकेदार के अधीन वाहन चलाकर गुजर बसर कर रहा था। ऐसे में घर मे आर्थिक सहायता करने वाला कोई नही है जबकि इस घटना के बाद पूरे परिवार व गांव में मातम का पसरा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!