यात्रियों के लिए जरूरी खबर… गरीब रथ समेत कई स्पेशल ट्रेन 11 से इतने दिनों के लिए कैंसिल…
|
😊 Please Share This News 😊
|
रेलवे कटनी रेल लाइन पर फिर मेगा ब्लॉक लेने की तैयारी में है। इस रेलवे लाइन के अनूपपुर स्टेशन में तीसरी लाइन कनेक्टीविटी कार्य कराए जाएंगे। इससे रायपुर तरफ से गरीब रथ, दुर्ग-अजमेर सहित बिलासपुर से रीवा एक्सप्रेस सहित 30 से अधिक ट्रेनें 10 जनवरी से कैंसिल होने लगेंगी। इस ब्लॉक की वजह से गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस बालाघाट जबलपुर होकर चलेगी यानी दुर्ग, रायपुर, तिल्दा, भाटापारा होकर नहीं चलेगी।
12 व 16 जनवरी को रायपुर से गाड़ी संख्या 12536 रायपुर- लखनऊ गरीबरथ एक्सप्रेस। 10, 12 व 15 जनवरी को 11751 रीवा-चिरमिरी एक्सप्रेस।
11, 13 व 16 जनवरी को 11752 चिरमिरी-रीवा एक्सप्रेस। 10 से 16 जनवरी तक बिलासपुर से 08740 बिलासपुर-शहडोल मेमू पैसेंजर दोनों तरफ से रद्द।11 व 15 जनवरी को लखनऊ से गाड़ी संख्या 12535 लखनऊ-रायपुर गरीबरथ एक्सप्रेस। 08 से 16 जनवरी 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

