प्रेम जाल में फंसाकर युवक से ऐंठती थी रूपये, मां-बेटी गिरफ्तार… – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

प्रेम जाल में फंसाकर युवक से ऐंठती थी रूपये, मां-बेटी गिरफ्तार…

😊 Please Share This News 😊

दुर्ग में उतई थाना पुलिस ने एक युवक को आत्महत्या के लिए विवश करने वाली मां-बेटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रेम जाल में फंसाकर युवक से ऐंठती थी रूपये, पैसे नहीं देने पर फंसाने की देती थी धमकी, मां-बेटी गिरफ्तार, उतई थाना प्रभारी कपिल देव पांडेय ने बताया कि जोरातराई निवासी राजू साहू (24 वर्ष) ने 15 अक्टूबर 2022 को अपने घर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी, पुलिस को मृतक के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला था, जिसमे दीप्ति और उसकी मां के कारण आत्महत्या करने विवश होने की बात लिखी हुई थी। इसके बाद सॉरी मम्मी लिखा था।

जांच में पत्र की लिखावट मृतक की हैंडराइटिंग निकली। पुलिस ने जांच रिपोर्ट आने के बाद मृतक के परिजन और गांव के अन्य लोगों के पूछताछ किया गया पूछताछ में सामने आया कि मृतक राजू का गांव में रहने वाली लड़की दीप्ति देवांगन से प्रेम संबंध था। इसकी जानकारी दीप्ति की मां कमलेश्वरी देवांगन को भी थी। जिसके बाद दोनों ने मिलकर राजू को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर लगातार रुपये की मांग कर रहे थे जिसके कारण राजू परेशान था।

पुलिस ने जांच रिपोर्ट आने के बाद मृतक के परिजन और गांव के अन्य लोगों के पूछताछ किया गया पूछताछ में सामने आया कि मृतक राजू का गांव में रहने वाली लड़की दीप्ति देवांगन से प्रेम संबंध था।

आरोपी प्रेम जाल में फंसाकर रुपये की करते थे मांग
जानकारी के मुताबिक आरोपी दीप्ति देवांगन अपने प्रेमजाल में फंसाकर झूठे केस में जेल भिजवाने की धमकी देकर युवकों से रुपये की मांग करती थी इस घटना को अंजाम देने में उसकी मां कमलेश्वरी देवांगन भी साथ देती थी। दीप्ति देवांगन ने वर्ष 2017 में गांव के ही एक अन्य युवक को प्रेम जाल में फंसाकर अपहरण और दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाकर जेल भिजवाया था ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!