मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कैबिनेट मंत्री ओ.पी. चौधरी के रायगढ़ आगमन को लेकर पूरा शहर उत्साहित…
|
😊 Please Share This News 😊
|
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कैबिनेट मंत्री ओ.पी. चौधरी का रोड शो..
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कैबिनेट मंत्री ओ.पी. चौधरी के रायगढ़ आगमन पर क्षेत्र के लोगो में भारी उत्साह। रायगढ़ के कबीर चौक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और जिलेवासियो ने जोश भरे नारो और पुष्प गुच्छ से किया अपने नए मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत।गौरतलब है कि साय मुख्यमंत्री बनने के पश्चात पहली बार रायगढ़ पहुंच रहे हैं, जहां शहर की जनता पलकें बिछाए अपने मुखिया के आगमन का इंतजार कर रही है। इस अवसर पर शहर के चौक-चौराहों में लोग स्वागत द्वार लगा उनके अभिनंदन को आतुर हैं।
कबीर चौक में नागरिकों द्वारा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का भव्य स्वागत किया गया। इस उत्साहपूर्ण वातावरण में स्थानीय नागरिकों ने अपने प्रिय मुख्यमंत्री को “धान” से तौला।

|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

