क्रिसमस के मौके पर PM ने की ईसाई समुदाय के लोगों से मुलाकात कर बधाई दी… – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

क्रिसमस के मौके पर PM ने की ईसाई समुदाय के लोगों से मुलाकात कर बधाई दी…

😊 Please Share This News 😊

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अपने आधिकारिक आवास पर क्रिसमस समारोह में हिस्सा लिया। पीएम मोदी ने समाज को दिशा देने और सेवा की भावना के लिए ईसाई समुदाय की तारीफ की।ईसाई समुदाय के सदस्यों के साथ बातचीत में पीएम मोदी ने ईसाइयों के साथ अपने पुराने और मधुर संबंधों को याद किया।

पीएम मोदी ने कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्रों में ईसाई समुदाय की तरफ से संचालित संस्थान देश भर में बड़ा योगदान दे रहे हैं।कार्यक्रम के दौरान पीएम आवास पर कैरोल गाए गए और ईसाई समुदाय के सदस्यों ने संबोधित भी किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारा मंत्र है सबका साथ, सबका विश्वास, सबका विकास, सबका प्रयास। सरकार के तौर पर हम ये सुनिश्चित कर रहे हैं कि विकास का फायदा हर किसी तक पहुंचे और कोई इससे अछूता ना रहे।

ईसाई समुदाय के लोगों तक विशेषकर गरीबों और वंचितों तक भी आज देश में हो रहे विकास का लाभ पहुंच रहा है। साथियों, क्रिसमस के इस अवसर पर देश के लिए ईसाई समुदाय के लिए मैं एक बात का जरूर योगदान करूंगा कि आपके योगदान को भारत गर्व से स्वीकार करता है। ईसाई समुदाय ने फ्रीडम मूवमेंट में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

फ्रीडम स्ट्रगल में ईसाई समुदाय में कई विचारक और नेता शामिल थे।गांधी जी ने स्वयं बताया था कि नॉन कोऑपरेशन मूवमेंट की परिकल्पना सैंट स्टीफन्स कॉलेज के प्रिंसिपल सुशील कुमार रुद्र की छत्र-छाया में रची गई थी। साथियों, ईसाई समुदाय ने समाज को दिशा देने में निरंतर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। समाज सेवा में ईसाई समुदाय बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता है और आपका समुदाय गरीबों और वंचितों की सेवा के लिए हमेशा आगे रहता है। शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में आज भी पूरे भारत में ईसाई समुदाय के संस्थान बहुत बड़ा योगदान दे रहे हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!