स्कूली बच्चों से भरी बस मैनपाट में दुर्घटनाग्रस्त, दो बच्चों की हालत गंभीर, 16 को मामूली चोट… – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

स्कूली बच्चों से भरी बस मैनपाट में दुर्घटनाग्रस्त, दो बच्चों की हालत गंभीर, 16 को मामूली चोट…

😊 Please Share This News 😊

स्कूली बच्चों से भरी बस मैनपाट के पहाड़ी क्षेत्र से उतरते समय कालीघाट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई,इस हादसे में दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, वहीं 16 लोगों को मामूली चोटें लगी हैं जिन्हें उपचार हेतु अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बस का स्टेरिंग फेल हो गया था जिसके कारण चालक बस के ऊपर से नियंत्रण खो बैठा और यह दुर्घटना हुई।

जानकारी के मुताबिक सोमवार को धमतरी के द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल की बस बच्चों को लेकर मैनपाट में पिकनिक मनाने के बाद शाम छह बजे वापस लौटते समय कालीघाट के नीचे पलट गई। बताया जा रहा है कि बस में स्कूल के शिक्षक सहित कुल 44 लोग सवार थे। जिनमें दो बच्चों का पैर टुटा है एवं 15-16 बच्चों को मामूली चोट पहुंची है।

सभी बच्चों को इलाज हेतु अंबिकापुर हॉस्पिटल भेजा गया है। सरगुजा कलेक्टर कुंदन कुमार ने घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर जाने के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!