CG Election 2023: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के हाथ से सत्ता फिसली, भाजपा की प्रचंड विजय…
|
😊 Please Share This News 😊
|
CG Election 2023: छत्तीसगढ़ में सत्ता में वापसी की उम्मीदें पाले बैठी कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। कमल ने ऐसा कमाल दिखाया है कि कांग्रेस के बड़े-बड़े दिग्गजों को हार का मुंह देखना पड़ा। भाजपा ने 54 सीटों पर शानदार जीत दर्ज कर प्रचंड बहुमत के साथ एक बार फिर सत्ता में वापसी की है। वहीं कांग्रेस के हाथ से छत्तीसगढ़ फिसल गया और उसे 35 सीट पर ही संतोष करना पड़ा है। वहीं एक सीट गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के खाते में गई है। सबसे बड़ा झटका सरगुजा और रायपुर में कांग्रेस को लगा है। यहां सभी सीटें कांग्रेस के हाथ से निकल गई हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अलावा उमेश पटेल, अनिला भेड़िया और कवाली लखमा ही चुनाव जीत सके। उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू समेत 9 मंत्रियों को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। इस बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देर रात राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया।
भाजपा की छत्तीसगढ़ में शानदार जीत पर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि, छत्तीसगढ़ महतारी की जय! छत्तीसगढ़ में भाजपा की इस प्रचंड जीत के पीछे प्रदेशवासियों के आशीर्वाद के साथ ही केंद्रीय नेतृत्व का परिश्रम और कुशल नेतृत्व समाहित रहा है। इस ऐतिहासिक बहुमत के लिए आपको बहुत शुभकामनाएं, अब हमें मिलकर छत्तीसगढ़ को प्रधानमंत्री मोदी की परिकल्पना के अनुरूप विकास पथ पर लेकर आगे बढ़ाना है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

