एकलव्य आवासीय विद्यालय में रिक्त पदों के लिए मंगाये गये दावा-आपत्ति उपरांत अंतिम मेरिट सूची जारी…
|
😊 Please Share This News 😊
|
छत्तीसगढ़ टॉप न्यूज़ रायगढ़, जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में 17 रिक्त पदों में अतिथि शिक्षकों की भर्ती हेतु आवेदन पत्र मंगाये गये थे। प्राप्त आवेदनों पर जिला स्तरीय चयन समिति के निर्णय उपरांत पीजीटी सामाजिक विज्ञान के एक पद एवं सहायक छात्रावास अधीक्षक, महिला एवं पुरूष में एक-एक पद को, इस प्रकार कुल 3 पदों को अपरिहार्य कारणों से विलोपित करते हुए 14 पदों हेतु पात्र-अपात्र एवं निरस्त आवेदनों की सूची जिले के वेबसाईट www.raigarh.gov.in एवं एकलव्य विद्यालयों तथा कार्यालय के सूचना पटल पर चस्पा किया गया था। जिसके लिए बीते माह दावा-आपत्ति आवेदन मंगाये गये थे। प्राप्त दावा-आपत्ति आवेदन उपरांत अंतिम मेरिट सूची प्रकाशित की गई है। जिसका अवलोकन जिले के वेबसाईट में कर सकते है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

