मुख्यमंत्री श्री बघेल ने खुर्सीपार में बीपीओ सेंटर का किया लोकार्पण…. – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने खुर्सीपार में बीपीओ सेंटर का किया लोकार्पण….

😊 Please Share This News 😊

छत्तीसगढ़ टॉप न्यूज़ ! मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नगर पालिक निगम भिलाई अंतर्गत खुर्सीपार में 7 करोड़ की लागत से नवनिर्मित बीपीओ सेंटर का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने सेंटर में युवकों से चर्चा करते हुए कहा कि राज्य सरकार युवाओं के लिए रोजगार हेतु निजी संस्थाओं को आगे ला रही है। जिससे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकें। ज्ञात हो कि भिलाई के इस बीपीओ संेटर के माध्यम से लगभग 700 युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। इस अवसर पर गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, विधायक श्री देवेंद्र यादव, महापौर श्री नीरज पाल एवं अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!