राजस्व प्रकरणों के समय-सीमा में निराकरण पर दिया जोर
|
😊 Please Share This News 😊
|
कलेक्टर श्रीमती साहू ने बैठक में राजस्व से जुड़े योजनाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने न्यायालयवार लंबित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए अविवादित नामांतरण के प्रकरणों को जल्द निराकृत करने के लिए कहा। राजस्व न्यायालयों में आदेश पारित होने के उपरांत नक्शा, नामांतरण, सीमांकन एवं बंटवारा अद्यतन करने के लिए पटवारियों को निर्देशित करने के लिए कहा। उन्होंने बैठक में गिरदावरी कार्यों की भी समीक्षा की तथा सभी एसडीएम तथा तहसीलदार को मौका मुआयना कर गिरदावरी की जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक सेवा गारंटी के तहत लंबित प्रकरणों को भी तेजी से निराकृत करने के लिए कहा। कलेक्टर श्रीमती साहू ने स्कूली बच्चों के शत-प्रतिशत जाति प्रमाण-पत्र बनाने के निर्देश दिए।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

