मतदाता सूची के मुद्रण हेतु 27 अक्टूबर तक निविदा आमंत्रित – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

मतदाता सूची के मुद्रण हेतु 27 अक्टूबर तक निविदा आमंत्रित

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 4 अक्टूबर 2022/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 1 जनवरी 2023 हेतु रायगढ़ जिले के सभी विधानसभा के मतदान केन्द्रों के मतदाता सूची का मुद्रण हेतु मुहरबंद निविदाएं आमंत्रित की जाती है। निविदा फार्म 500 रुपये जमा कर कलेक्टर कार्यालय रायगढ़ के कक्ष क्रमांक 23 में अंतिम तिथि 27 अक्टूबर 2022 को दोपहर 1 बजे तक प्राप्त किया जा सकता है। निर्धारित फार्म में पूर्ण रूप से भरी निविदा कलेक्टर कार्यालय रायगढ़ के कक्ष क्रमांक 23 में 27 अक्टूबर 2022 को दोपहर 2 बजे तक जमा की जाएगी और उस दिन अपरान्ह 3 बजे कलेक्टर कार्यालय रायगढ़ के कक्ष क्रमांक 21 में उपस्थित निविदाकारों या उनके प्राधिकृत प्रतिनिधियों के समक्ष खोली जाएगी। निविदा से संबंधित विस्तृत जानकारी कलेक्टर कार्यालय रायगढ़ में उप जिला निर्वाचन अधिकारी से संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है।
स.क्र./17/राहुल

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!