27 नवंबर को लगेगा प्लेसमेंट एवं अप्रेंटिस मेला, 116 पदों पर भर्ती का अवसर – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

27 नवंबर को लगेगा प्लेसमेंट एवं अप्रेंटिस मेला, 116 पदों पर भर्ती का अवसर

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 23 नवम्बर 2026/ जिले के योग्य युवाओं को रोजगार एवं प्रशिक्षण के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 27 नवंबर को प्लेसमेंट एवं अप्रेंटिस मेला आयोजित किया जाएगा।

मेले का आयोजन शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई), बोईरदादर, रायगढ़ में सुबह 10 बजे से होगा। इसमें जिले के चार औद्योगिक संस्थानों द्वारा विभिन्न ट्रेडों के कुल 116 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

किस संस्थान में कितने पद

1. जिंदल स्टील एंड पावर एसएसडी, पूंजीपथरा
फिटर अप्रेंटिस – 20 पद
वेल्डर अप्रेंटिस – 20 पद

2. जगदम्बा स्ट्रक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड
इलेक्ट्रीशियन अप्रेंटिस – 5 पद
फिटर अप्रेंटिस – 5 पद
वेल्डर अप्रेंटिस – 5 पद
हेल्पर – 10 पद

3. नलवा स्टील एंड पावर लिमिटेड
इलेक्ट्रीशियन – 15 पद
फिटर – 15 पद
वेल्डर – 4 पद
टर्नर – 2 पद
ओवरहेड क्रेन ऑपरेटर – 5 पद

4. नलवा स्पेशल स्टील लिमिटेड
फिटर अप्रेंटिस – 8 पद
वेल्डर अप्रेंटिस – 2 पद

कौन पात्र होगा, क्या मिलेगा

मेले में विभिन्न पदों के लिए संबंधित ट्रेड में आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र होंगे। अप्रेंटिस पदों पर चयनित युवाओं को अप्रेंटिसशिप अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार स्टाइपेंड दिया जाएगा।

अभ्यर्थी प्लेसमेंट संबंधी विस्तृत जानकारी संस्था की वेबसाइट https://placementitiraigarh.cgititest.com/ पर भी देख सकते हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!