3 दिसंबर को मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायगढ़, 20 नवम्बर 2026 / दिव्यांगजनों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने, उनकी क्षमताओं को मंच प्रदान करने और समाज में समान अवसर एवं सम्मान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 3 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर रायगढ़ में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
खेलकूद, चित्रकला, संगीत और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं, उत्कृष्ट दिव्यांगजनों का होगा सम्मान
समाज कल्याण विभाग के उप संचालक ने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों एवं व्यक्तियों के लिए खेलकूद, चित्रकला, संगीत एवं अन्य सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दिव्यांगजनों को सम्मानित किया जाएगा तथा पात्र दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे।
योजनाओं और अधिकारों की दी जाएगी जानकारी
इस अवसर पर दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 एवं छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन अधिकार नियम, 2023 के प्रावधानों के अनुरूप दिव्यांगजनों के लिए संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर उन्हें उनके अधिकारों एवं सुविधाओं की जानकारी भी दी जाएगी।
कार्यक्रम का समय और स्थान
खेलकूद प्रतियोगिताएं: प्रातः 8 बजे से, किरोड़ीमल शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, रायगढ़ के लाल मैदान में
सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएं: दोपहर 2 बजे से, किरोड़ीमल पॉलिटेक्निक ऑडिटोरियम हॉल, रायगढ़ में
कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

