आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती के रिक्त पदों पर दावा-आपत्ति 29 नवंबर तक
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायगढ़, 20 नवम्बर 2026 / एकीकृत बाल विकास परियोजना रायगढ़ (ग्रामीण) के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र गोरखा क्रमांक-02, वार्ड क्रमांक 43, नगर निगम रायगढ़ में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त एक पद पर भर्ती के लिए प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर अनंतिम मूल्यांकन सूची जारी कर दी गई है।
कहां देख सकते हैं अनंतिम मूल्यांकन सूची
अनंतिम मूल्यांकन पत्रक (परिशिष्ट-4) विभागीय ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने के साथ ही परियोजना कार्यालय के सूचना पटल पर भी चस्पा किया गया है।
दावा-आपत्ति कैसे और कब तक करें
आवेदिकाएं अनंतिम मूल्यांकन सूची के संबंध में किसी प्रकार की लिपिकीय त्रुटि होने पर अपना दावा-आपत्ति विभागीय ऑनलाइन पोर्टल aww.e-bharti.in पर 29 नवंबर तक लिखित में प्रस्तुत कर सकती हैं।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

