सच्चा जनाधार दावों से नहीं, जनता के विश्वास और समर्थन से तय होता है – वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

सच्चा जनाधार दावों से नहीं, जनता के विश्वास और समर्थन से तय होता है – वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़ :- वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ ओ.पी. चौधरी ने जनजातीय गौरव दिवस और दिल्ली के रामलीला मैदान की तस्वीरों वाला पोस्टर सोशल मंच पर साझा करते हुए लिखा – सच्चा जनाधार दावों से नहीं, जनता के विश्वास और समर्थन से तय होता है।

ओ.पी. चौधरी ने कहा कि फर्क साफ है। एक तरफ दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस का बड़ा आह्वान था, बड़ी-बड़ी बातें थीं, लेकिन मैदान में अराजकता की खाली कुर्सियाँ थीं। दूसरी तरफ धरमजयगढ़ में भाजपा के छोटे से आह्वान पर जन विश्वास का जन सैलाब उमड़ पड़ा था। उन्होंने कहा जनता ने बता दिया कौन किसके साथ है।

कांग्रेस ने दिल्ली में पूरी ताकत झोंक दी, फिर भी लोग नहीं आए। धरमजयगढ़ में किसी ने भीड़ जुटाने का दावा नहीं किया था, फिर भी हजारों आदिवासी भाई-बहन अपने धरती आबा बिरसा मुंडा को नमन करने खुद चलकर आए। यही दिखावे और विश्वास का फर्क है।

जनजातीय गौरव दिवस की मुखालफत करते-करते कांग्रेस के किसी भी नेता ने जनजातीय दिवस की बधाई देना तक मुनासिब नहीं समझा। जिस समाज के महापुरुष की जयंती पूरा देश मना रहा था, उस पर कांग्रेस की खामोशी उसकी मानसिकता को उजागर करती है।

मंत्री श्री चौधरी ने कहा कांग्रेस आज तक आदिवासियों की उपेक्षा पूर्ण मानसिकता से नहीं उबर पाई है। यह सिर्फ एक दिन की चुप्पी नहीं है, यह कांग्रेस की 70 साल की सोच है। कांग्रेस ने आदिवासियों को हमेशा वोट बैंक समझा, कभी गौरव नहीं दिया। भाजपा ने बिरसा मुंडा को जनजातीय गौरव दिवस दिया, तो कांग्रेस को तकलीफ हो गई।

ओ.पी. चौधरी ने कहा कांग्रेस को यह समझना होगा कि अब आदिवासी समाज जाग चुका है। वह अब उन नेताओं के पीछे नहीं चलेगा जो सिर्फ दिल्ली में कुर्सियाँ सजाते हैं। वह उनके साथ चलेगा जो धरमजयगढ़ में उनके बीच बैठकर उनके महापुरुष का जयकारा लगाते हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!