सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में चीन निर्मित पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में चीन निर्मित पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध

😊 Please Share This News 😊

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 22 अक्टूबर 2026। जिले में चीन निर्मित सभी प्रकार के पटाखों के परिवहन, भंडारण, विक्रय, प्रदर्शन एवं उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी पद्मिनी भोई साहू ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत यह आदेश जारी किया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होकर आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगा।

आदेश में कहा गया है कि दशहरा, दीपावली एवं अन्य त्योहारों के दौरान चीन निर्मित पटाखे अवैध रूप से बाजारों में खपाए जाते हैं। इनमें खतरनाक रसायनों के उपयोग से पर्यावरण प्रदूषण और जनस्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है, साथ ही अनियंत्रित भंडारण से अग्नि दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

नागरिक सुरक्षा, जनस्वास्थ्य और लोक शांति बनाए रखने के उद्देश्य से यह प्रतिबंध लगाया गया है। आदेश की प्रतिलिपि पुलिस अधीक्षक और सभी एसडीएम को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!