संकट की घड़ी में हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार: वित्त मंत्री ओपी चौधरी, बाढ़ के पानी के बीच नाव से बोरिदा, ठेंगागुरी और तोरा पहुंचे, जलमग्न गांवों का लिया जायजा – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

संकट की घड़ी में हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार: वित्त मंत्री ओपी चौधरी, बाढ़ के पानी के बीच नाव से बोरिदा, ठेंगागुरी और तोरा पहुंचे, जलमग्न गांवों का लिया जायजा

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़। चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से महानदी का जलस्तर बढ़ने के कारण रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सरिया तहसील के कई गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। संकट की इस घड़ी में वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी स्वयं प्रभावित लोगों के बीच पहुंचे। उन्होंने राहत एवं बचाव दल के साथ नाव के जरिए जलमग्न ग्राम बोरिदा, ठेंगागुरी और तोरा पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की तथा जमीनी जायजा लिया।


चारों ओर पानी से घिरे गांवों में श्री चौधरी ने माताओं-बहनों, बुजुर्गों, बच्चों और युवाओं का हालचाल जाना। ग्रामीणों से उनकी परेशानियों और तत्काल आवश्यकताओं पर सीधे बातचीत की। इस दौरान भरोसा दिलाया कि संकट की घड़ी में राज्य सरकार प्रत्येक परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और सुरक्षा तथा सहायता के लिए हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं।


“आप चिंता न करें, सरकार और पूरा प्रशासन आपके साथ है”

वित्त मंत्री ने कहा कि बाढ़ से उत्पन्न कठिन परिस्थिति में सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। शासन-प्रशासन की टीमें लगातार राहत एवं बचाव में जुटी हैं। किसी भी परिवार को सहायता से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को भोजन, स्वच्छ पेयजल, दवाइयां, स्वास्थ्य सुविधाएं तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों पर विशेष ध्यान देने तथा जरूरत पर ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।


श्री चौधरी ने कहा कि महानदी के जलस्तर और प्रभावित गांवों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है तथा आवश्यकता के अनुरूप राहत एवं बचाव कार्य किए जा रहे हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed

error: Content is protected !!