लघु उद्योग और MSME से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

लघु उद्योग और MSME से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

😊 Please Share This News 😊

रायपुर, 20 सितंबर 2026। वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी आज रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित 14वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य के साथ कदमताल करते हुए विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए राज्य सरकार दीर्घकालिक रोडमैप पर काम कर रही है।

वित्त मंत्री ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था अब लंबी छलांग के लिए तैयार है। विकास के साथ विरासत और सांस्कृतिक पहचान को भी सशक्त बनाने पर जोर दिया जा रहा है।

‘छत्तीसगढ़ अंजोर विजन डॉक्यूमेंट’ से 2047 का रोडमैप
श्री चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में योजना विभाग द्वारा ‘अंजोर विजन डॉक्यूमेंट’ तैयार कराया गया है। इसका उद्देश्य 2047 तक विकसित भारत की यात्रा में छत्तीसगढ़ की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करना है। इसके लिए 2030 और 2035 के मध्यकालिक लक्ष्यों के साथ अल्पकालिक और वार्षिक लक्ष्य भी तय किए जा रहे हैं।

दीर्घकालिक सोच के साथ आर्थिक सुधार
उन्होंने कहा कि 1991 के आर्थिक संकट से सबक लेकर भविष्य के लिए मजबूत आधार तैयार करना जरूरी है। आज नवीकरणीय ऊर्जा, बुनियादी ढांचे और रणनीतिक क्षेत्रों में बड़े निवेश इसी व्यापक दृष्टिकोण का हिस्सा हैं।

MSME और मैन्युफैक्चरिंग से रोजगार सृजन
वित्त मंत्री ने कहा कि सर्विस सेक्टर का विस्तार हुआ है, लेकिन लेबर इंटेंसिव मैन्युफैक्चरिंग को और बढ़ाना जरूरी है। छोटे उद्योग स्थानीय स्तर पर रोजगार और उद्यमिता के अवसर पैदा करते हैं और सप्लाई चेन को मजबूत करते हैं। इसलिए MSME, स्टार्टअप, विनिर्माण, निवेश और रोजगार को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!