ऑपरेशन आघात: पूंजीपथरा में 15 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार, सार्वजनिक स्थान पर पी रहे 6 पर कार्रवाई – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

ऑपरेशन आघात: पूंजीपथरा में 15 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार, सार्वजनिक स्थान पर पी रहे 6 पर कार्रवाई

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 20 सितंबर 2026। नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत पूंजीपथरा पुलिस ने 19 सितंबर को अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम पूंजीपथरा से 15 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन कर रहे छह आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार श्रीमती प्रभा लाकड़ा (50 वर्ष), पति हिजनुस लकड़ा, निवासी टटकेला, थाना बगीचा, जिला जशपुर, वर्तमान पता पूंजीपथरा के कब्जे से 15 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। पूछताछ में महिला ने शराब को अवैध बिक्री के लिए रखना बताया।

इसी दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन की शिकायत पर पुलिस ने गेरवानी यात्री प्रतीक्षालय, सालासर चौक पूंजीपथरा, गेरवानी बस स्टैंड तथा तमनार चौक पूंजीपथरा के पास खुले में शराब सेवन करते 6 लोगों को पकड़ा। सभी आरोपी देशी प्लेन शराब का सेवन करते पाए गए। उनके विरुद्ध धारा 36(च)(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपियों में अलेक्जेंडर केरकेट्टा (39), अजीत उरांव (29), सुनील शाह (32), प्रमोद साहनी (35), संतोष गिरी (33) और रुपेश कुमार यादव (22) शामिल हैं।

कार्रवाई में उप निरीक्षक मनीष कुमार पोया, सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर विश्वाल, प्रधान आरक्षक राजकुमार पैकरा, विनीत तिर्की एवं हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

“ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब और नशे के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!