कहानी बदलाव की: मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल से शशिदेव की राह हुई आसान – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

कहानी बदलाव की: मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल से शशिदेव की राह हुई आसान

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 20 सितम्बर 2026। पुसौर विकासखंड के ग्राम त्रिभौना निवासी शशिदेव साव के लिए दिव्यांगता के कारण घर से बाहर आना-जाना आसान नहीं था। रोजमर्रा के जरूरी कामों और सामाजिक गतिविधियों में उन्हें परेशानी होती थी।

शशिदेव की आवश्यकता को देखते हुए जनपद पंचायत पुसौर के माध्यम से उनका आवेदन समाज कल्याण विभाग को भेजा गया। आवश्यक परीक्षण एवं औपचारिकताएं पूरी होने के बाद कार्यालय उप संचालक, समाज कल्याण विभाग, रायगढ़ द्वारा उन्हें मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्रदान की गई।

अब आसान हुई रोजमर्रा की राह
मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिलने के बाद शशिदेव के लिए आवागमन पहले की तुलना में काफी आसान हो गया है। अब वे अधिक स्वतंत्रता से अपने जरूरी काम कर पा रहे हैं, जिससे उनकी सामाजिक सहभागिता भी बढ़ी है और आत्मनिर्भरता का भाव मजबूत हुआ है।

शशिदेव और उनके परिजनों ने शासन की सहायता के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!