छठे दिन चक्रधर समारोह में सांसद विजय बघेल ने किया दीप प्रज्वलन, ‘मोर संग चलो रे’ से दिया विकसित भारत का संदेश चक्रधर समारोह: सांसद विजय बघेल ने किया कलाकारों का सम्मान, महाराजा चक्रधर को किया नमन – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

छठे दिन चक्रधर समारोह में सांसद विजय बघेल ने किया दीप प्रज्वलन, ‘मोर संग चलो रे’ से दिया विकसित भारत का संदेश चक्रधर समारोह: सांसद विजय बघेल ने किया कलाकारों का सम्मान, महाराजा चक्रधर को किया नमन

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 19 सितम्बर 2026। 41वें अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चक्रधर समारोह की छठवीं सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ दुर्ग लोकसभा सांसद श्री विजय बघेल ने दीप प्रज्वलन कर किया। समारोह में पहुंचने से पहले उन्होंने रामलीला मैदान परिसर में भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की और महाराजा चक्रधर सिंह के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

इस अवसर पर सांसद श्री बघेल ने समारोह में शामिल कलाकारों एवं प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

समारोह को संबोधित करते हुए सांसद श्री बघेल ने कहा कि चक्रधर समारोह में शामिल होना उनके लिए पहला अवसर है। महाराजा चक्रधर सिंह ने संगीत, संस्कृति, परंपरा और कलाकारों को एक सूत्र में पिरोने का महत्वपूर्ण कार्य किया। उनके प्रयासों से कला और संस्कृति को नई पहचान मिली और कलाकारों को प्रतिभा दिखाने का सशक्त मंच मिला।

उन्होंने कहा कि चक्रधर समारोह चार दशक से अधिक समय से कला और संस्कृति की परंपरा को आगे बढ़ा रहा है। देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले कलाकार लोक एवं शास्त्रीय कलाओं के माध्यम से भारत की विविध सांस्कृतिक विरासत को एक मंच पर प्रस्तुत करते हैं।

सांसद श्री बघेल ने महाराजा चक्रधर सिंह के वंशज एवं आयोजन समिति को इस परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए बधाई दी। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय गीत ‘मोर संग चलो रे’ के माध्यम से उपस्थित जनसमुदाय को विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने के लिए मिलजुलकर आगे बढ़ने का संदेश दिया।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह, उर्वशी देवी सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह, स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और हजारों की संख्या में कला प्रेमी मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!