सेवा संकल्प: स्कूलों में मेगा पालक-शिक्षक सम्मेलन, ‘मेरे सपनों का भारत’ पर बच्चों ने दिखाई रचनात्मकता – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

सेवा संकल्प: स्कूलों में मेगा पालक-शिक्षक सम्मेलन, ‘मेरे सपनों का भारत’ पर बच्चों ने दिखाई रचनात्मकता

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 20 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के तहत पुसौर विकासखंड के प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में मेगा पालक-शिक्षक सम्मेलन का आयोजन किया गया। ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर ड्राइंग, पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपने सपनों के भारत की कल्पना को रंगों और शब्दों में प्रस्तुत किया।

प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने ‘सेवा-विगत 25 वर्ष’ और ‘सपना-आगामी 25 वर्ष’ की थीम पर स्वच्छ भारत, डिजिटल इंडिया, विकसित भारत-2047, महिला सशक्तिकरण, सेना का शौर्य, नक्सल मुक्त भारत, नया कश्मीर, कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं आधुनिक तकनीक जैसे विषयों को शामिल किया।

उत्कृष्ट विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय स्तर पर पुरस्कृत किया गया। शाला स्तर पर चयनित विद्यार्थी अब विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं में शामिल होंगे।

पालकों और शिक्षकों के बीच संवाद
सम्मेलन में शिक्षकों ने विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, नियमित उपस्थिति और सर्वांगीण विकास को लेकर पालकों से चर्चा की। विद्यालय और पालकों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया गया।

आयोजन में पालकों, शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सहभागिता रही।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!