ओवरब्रिज के नीचे लूट, 24 घंटे में 3 आरोपी पकड़े तुलसी होटल के सामने लूटपाट, कोतवाली पुलिस ने दबोचे आरोपी 1500 की लूट, सीसीटीवी से पकड़े गए लुटेरे
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायगढ़, 19 सितंबर। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में सिटी कोतवाली पुलिस ने लूटपाट के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक तथा दो विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है।
प्रार्थी बबलू चौहान (29 वर्ष, निवासी ग्राम नवारा, थाना नौहट्टा, रोहतास बिहार, हाल – मां मंगला फैक्टरी लेबर कॉलोनी नटवरपुर) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 17 सितंबर की रात करीब 8.30 बजे वह ओवरब्रिज के नीचे तुलसी होटल के सामने मौजूद था, तभी तीन युवकों ने विवाद कर मारपीट की और जेब में रखे 1500 रुपये लूट लिए।
सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, हुलिया के आधार पर और सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर तीन संदेहियों की पहचान हुई, जिनमें आदतन बदमाश शनि वैष्णव सहित दो विधि से संघर्षरत बालक शामिल थे।
पूछताछ में आरोपियों ने घटना स्वीकार की। शनि वैष्णव से 1000 रुपये, एक बालक से 500 रुपये तथा दूसरे से घटना में प्रयुक्त ब्लेड बरामद किया गया। लूट की पूरी रकम बरामद कर ली गई है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अमित तिवारी, उप निरीक्षक ऐनु देवांगन, विजय एक्का एवं स्टाफ की भूमिका रही।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

