*ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र 4.0: रायगढ़ की बहनों ने 65 हजार राखियां भेजकर सीमा पर बंधाया भाईचारे का धागा* – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

*ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र 4.0: रायगढ़ की बहनों ने 65 हजार राखियां भेजकर सीमा पर बंधाया भाईचारे का धागा*

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़:-रक्षाबंधन सिर्फ एक त्योहार नहीं, रिश्तों का संकल्प है। और इस संकल्प को इस बार रायगढ़ की मातृशक्ति ने देश की सरहद तक पहुंचा दिया।भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा रायगढ़ की बहनों ने ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र 4.0 के तहत आज जिले भर से एक साथ मिलकर देश के सीमा पर तैनात सैनिक भाइयों के नाम लगभग 65 हजार रक्षा सूत्र प्रेषित किए। साथ में एक पत्र और तिलक के लिए एक चुटकी मिट्टी भी भेजी गई।
यह पहल प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष विभा अवस्थी और जिला भाजपा अध्यक्ष अरुण धर दीवान के मार्गदर्शन पर की गई।
भेजे सन्देश में कहा तुम्हारी रक्षा के लिए हमारा आशीर्वाद साथ है।
आज जिला मुख्यालय में सैनिक भाइयों को आमंत्रित कर बहनों ने खुद राखी बांधकर रक्षा सूत्र समर्पित किए। माहौल देशभक्ति और भावुकता से भर गया।जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष मधुलता पटेल ने कहा,
सीमा पर खड़े हमारे भाई दिन-रात देश की रक्षा करते हैं। इस रक्षाबंधन पर हम बहनें उनके लिए प्रार्थना करती हैं कि वे सुरक्षित रहें। यह राखी सिर्फ धागा नहीं, बल्कि घर से निकली बहन के प्यार और दुआओं का प्रतीक है। बहनों ने प्रत्येक राखी के साथ एक पत्र भी भेजा, जिसमें उनके साहस, त्याग और समर्पण के प्रति आभार जताया गया है। इस अवसर पर भाजपा के द्वय महामंत्री विकास केडिया और जतिन साव भी उपस्थित रहे। उन्होंने सैनिकों का सम्मान किया और कहा कि सेना के बलिदान से ही हम चैन से त्योहार मना पाते हैं। महिला मोर्चा की यह पहल अनुकरणीय है। कार्यक्रम में विशेष रूप से मेजर महेंद्र प्रताप सिंह जी की उपस्थिति रही। उन्होंने सभी बहनों को धन्यवाद देते हुए कहा कि जब देश की बहनें इस तरह आशीर्वाद देती हैं, तो सैनिक का हौसला दोगुना हो जाता है। इस सेवा यज्ञ में शीला तिवारी, सुषमा खलखो, शोभा शर्मा, मंजू लता नायक, महामंत्री रेखा महमिया, विनया कारमोरे, लक्ष्मी विश्वास, बेबी ठाकुर, सरिता सहिस, खिरकुमारी, लक्ष्मी चौहान, बीना चौथा, पूर्णिमा दास, दीपमाला गुप्ता, उमा उपाध्याय, रानू घोष, पंकजलता, गीता भारद्वाज सहित जिले के सभी मंडलों से सैकड़ों मातृशक्तियां शामिल हुईं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने देश के वीर जवानों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु जीवन की कामना की।
रायगढ़ की बहनों ने साबित कर दिया कि रक्षा का धागा कितना भी लंबा क्यों न हो, बहन का प्यार उसे सीमा तक पहुंचा ही देता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!