*”डर और दमन नहीं, कानून का राज है – भ्रष्टाचार पर कार्रवाई से तिलमिलाई कांग्रेस”: युवा मोर्चा अध्यक्ष सुमीत शर्मा * – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

*”डर और दमन नहीं, कानून का राज है – भ्रष्टाचार पर कार्रवाई से तिलमिलाई कांग्रेस”: युवा मोर्चा अध्यक्ष सुमीत शर्मा *

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़:- प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस द्वारा किए गए पुतला दहन पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष सुमीत शर्मा ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कांग्रेस के डर और दमन की राजनीति’ वाले आरोप को पूरी तरह बेबुनियाद और हास्यास्पद बताया। पुतला दहन को नौटंकी बताते हुए युवा नेता सुमीत शर्मा ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष शाखा यादव को जवाब देते हुए कहा गिरफ्तारी राजनीतिक नहीं बल्कि कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई है। रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी किसी राजनीतिक प्रतिशोध से नहीं, बल्कि माननीय न्यायालय के आदेश पर हुई है। कांग्रेस को बताना चाहिए कि अगर उनके नेता बेकसूर हैं तो पुतला दहन किया बजाय कोर्ट में सबूत क्यों नहीं दिए गए ? संवैधानिक प्रक्रिया के तहत कानून अपना काम बखूबी से कर रहा है।भ्रष्टाचार के मामलों में कार्रवाई होते ही कांग्रेस को दर्द क्यों होता है यह आम जनता भली भाँति समझ रही है। संवैधानिक संस्थाओं को संदेश के कटघरे में खड़ा करना कांग्रेस का पुराना चरित्र रहा है। शाखा यादव जी आपका मानना है कि संवैधानिक संस्थाएं निष्पक्ष हों। जब यही संस्थाएं कांग्रेस राज में रिमोट से चलती थीं, तब लोकतंत्र खतरे में नहीं था?* आज जब ED, CBI निष्पक्ष काम कर रही हैं तो कांग्रेस नेताओं को कार्यवाही का डर सता रहा है। युवा भाजपा नेता ने इसे ‘चोर की दाढ़ी में तिनका’ वाली कहावत निरूपित किया।महंगाई-बेरोजगारी पर घड़ियाली आंसू बहाने में कांग्रेस को महारथ हासिल है। महंगाई-बेरोजगारी की बात करने वाली कांग्रेस यह भूल गई कि छत्तीसगढ़ में 5 साल कांग्रेस की सरकार के दौरान प्रदेश बेरोजगारी में नंबर-1 था।धान खरीदी में भ्रष्टाचार, शराब घोटाला, कोयला घोटाला डी एफ एम घोटाला भर्ती घोटाला महादेव सट्टा एप में वसूली यही कांग्रेस का असली चेहरा है।माननीय विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में बेहतर वित्तीय प्रबंधन करने वाले रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने एक दिन भी विश्राम नहीं किया ओपी चौधरी के कुशल वित्तीय प्रबंधन की वजह से भाजपा सरकार ने 1 साल में नौकरियां पैदा की , धान 3100 रु में खरीद कर एकमुश्त भुगतान किया प्रदेश की सत्तर लाख महिलाओं को हर माह एक हजार रुपए का भुगतान महतारी वंदन योजना के तहत किया जा रहा । विपक्ष में रहते गरीबों को प्रधान मंत्री आवास दिए जाने का वादा भाजपा बखूबी से पूरा कर रही है। सत्ता बदलने का यह फर्क आम जनता स्पष्ट देख रही है। सुमीत शर्मा ने कहा देश का लोकतंत्र नहीं बल्कि गांधी परिवार का परिवारतंत्र खतरे में है। कांग्रेस को लोकतंत्र की चिंता नहीं, अपने परिवार और भ्रष्ट नेताओं की चिंता है।* प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का पुतला जलाना कांग्रेस की हिंसक और अलोकतांत्रिक मानसिकता को उजागर करता है। आपातकाल लगाकर कांग्रेस ने डर और दमन की राजनीति की थीl, जब पूरे विपक्ष को जेल में डाल दिया था। भाजपा लोकतंत्र में विश्वास करती है।

*सुमीत शर्मा ने कांग्रेस से पूछे सीधे सवाल*

क्या कांग्रेस बताएगी कि रामगोपाल अग्रवाल पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप झूठे हैं? कोर्ट के आदेश पर हुई गिरफ्तारी को ‘दमन’ कहना क्या न्यायपालिका का अपमान नहीं? जब कांग्रेस राज में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं पर झूठे केस लादे गए, तब लोकतंत्र खतरे में नहीं था?जनता सब देख रही है। कांग्रेस का पुतला दहन, धरना-प्रदर्शन सिर्फ अपने भ्रष्ट नेताओं को बचाने का ड्रामा है। भाजपा सरकार जीरो टॉलरेंस ऑन करप्शन’ की नीति पर चल रही है। जिसने गलत किया है, उसे कानून के सामने जवाब देना ही पड़ेगा, चाहे वो कितना भी बड़ा नेता किसी भी दल से जुड़ा हो।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!