*योग दिवस पर योग मंदिर के तत्वाधान में विभिन्न जगहों पर योगा का आयोजन* – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

*योग दिवस पर योग मंदिर के तत्वाधान में विभिन्न जगहों पर योगा का आयोजन*

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़ :- ओजस योग मंदिर के तत्वाधान में विभिन्न जगहों में योग प्रशिक्षण का आयोजन किया जायेगा। इस संबंध में इस योग मंदिर की संचालिका श्रेया अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है। देश के यशस्वी प्रधान मंत्री मोदी जी के शाश्वत प्रयासों से पूरे विश्व के 193 देशों में 21 जून के दिन सामूहिक योग किया जाता है। श्रेया ने कहा योग भारत की पुरातन जीवन शैली है । सनातन संस्कृति में योग मय जीवन शैली व्यक्ति के लिए सकारात्मक जीवन का स्त्रोत माना जाता है। व्यक्ति स्वयं से योग के जरिए जुड़ सकता है। योग दिवस के जरिए भारत विश्व गुरु बनने की दिशा में कदम बढ़ा चुका हैं।पिछले एक दशक से ओजस योग मंदिर के ज़रिए योग के जरिए जन जागरण की दिशा में प्रयत्नशील है। योग दिवस के दिन ओजस योग मंदिर के तत्वाधान में हिंडाल्को,योग मंदिर,जिला कोर्ट रायगढ़,द मसल्स फैक्ट्री,NTPC लारा,पोस्ट ऑफिस में प्रातः एक घंटे का योगाभ्यास कराया जाएगा। आस पास के लोग इसमें शामिल हो सकते है। शहर की अन्य सामाजिक संस्थाएं भी योग दिवस के दिन योगा करना चाहते तो ओजस योग मंदिर इस सनातन कार्य में योग प्रशिक्षक उपलब्ध करा सकते है इस संबंध में अधिकृत जानकारी 7747007714/
7747007715 में संपर्क कर हासिल की जा सकती है

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!