*कोड़पाली में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित, 22 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण हुए शामिल* – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

*कोड़पाली में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित, 22 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण हुए शामिल*

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 9 जून 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सुशासन की मंशानुरूप प्रदेशभर में आयोजित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों के लिए बड़ी राहत साबित हो रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से जहां आमजन की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है, वहीं विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ भी मौके पर ही उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी कड़ी में विकासखंड पुसौर के ग्राम कोड़पाली में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में 22 ग्राम पंचायत के बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी देखने को मिली। शिविर में कुल 1250 आवेदन प्राप्त हुए, जिन्हें संबंधित विभागों द्वारा पंजीबद्ध कर निराकरण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

*एक ही स्थान पर समाधान और योजनाओं की जानकारी*

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा अलग-अलग स्टॉल लगाए गए, जहां ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया तथा आवश्यक दस्तावेज, प्रक्रिया एवं पात्रता संबंधी जानकारी भी प्रदान की। इससे ग्रामीणों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिली और एक ही स्थान पर सभी आवश्यक सेवाएं उपलब्ध हो सकीं।

*हितग्राहियों को मिला योजनाओं का त्वरित लाभ*

शिविर में कई हितग्राहियों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को आवास की चाबी सौंपी गई, जिससे उनके चेहरे पर खुशी देखने को मिली। इसके साथ ही कई ग्रामीणों को राशन कार्ड का वितरण किया गया तथा श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के श्रम कार्ड भी मौके पर बनाए गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाइयां एवं सलाह दी गई। इसके साथ ही आयुष्मान भारत योजना, आधार अद्यतन, महतारी वंदन के तहत ई-केवाईसी जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं भी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं, जिससे बड़ी संख्या में ग्रामीण लाभान्वित हुए।

*महिलाओं और स्वच्छताग्रहियों का सम्मान*

स्वच्छ भारत मिशन के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम बड़ेहरदी की स्वच्छताग्राही महिलाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा महिला स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ के रूप में प्रोत्साहित किया गया। शिविर में उद्यानिकी विभाग द्वारा ग्रामीणों को पौधों का वितरण किया गया। अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने और बागवानी के माध्यम से आय बढ़ाने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया। इस अवसर पर पुसौर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हेमलता चौहान सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!