*‘गरीब उजाड़कर सेठ बसाने पर कांग्रेस मौन क्यों’ — भाजयुमो अध्यक्ष सुमीत ने पूछा, हरेराम तिवारी जवाब दें*
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायगढ़:- जिला भाजयुमो अध्यक्ष सुमीत ने कांग्रेस प्रवक्ता हरेराम तिवारी पर सीधा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल के बयान “152% सरकारी जमीन सेठों को बेचने वाली कांग्रेस ने किसी गरीब को बसाया हो तो आम जनता को बताना चाहिए इस पर कांग्रेस की चुप्पी बहुत कुछ कहती है.
चुप्पी मतलब कबूलनामा
सुमीत ने कहा, कांग्रेस के हरेराम तिवारी ने इस मामले का जवाब नहीं दिया. इसका साफ आशय यह है कि कांग्रेस ने मान लिया है कि उसने गरीबों को बेदखल कर सेठों को जमीन बेची है.।उन्होंने तंज कसा कि कांग्रेस प्रवक्ता मीडिया से भी जुड़े हैं. मीडिया में रहते हुए उनके पास भाजपा की सड़क की लड़ाई की तस्वीरें होंगी, वे उसका अध्ययन कर लें। विपक्ष के दौरान सड़क पर विरोध प्रदर्शन करने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मनोबल तोड़ने की साजिश की गई।सुमीत ने याद दिलाया विपक्ष में रहते हुए आम जनता के हक की लड़ाई के दौरान न केवल आम जनता का साथ मिला, बल्कि सत्ता के इशारे पर उमेश अग्रवाल एवं उनके परिजनों के खिलाफ पांच एफआईआर दर्ज की गई, ताकि उनका मनोबल तोड़ा जा सके। सत्ता में भ्रष्टाचार, विपक्ष में आराम करने वाली कांग्रेस के आराम परस्त नेता ढाई साल में सड़क पर लड़ाई लड़ते नजर नहीं आए. सत्ता थी तब कांग्रेस भ्रष्टाचार में व्यस्त रही और विपक्ष में आए तो वातानुकूलित कमरों से अखबारी विज्ञप्ति के जरिए सक्रियता दिखाते रहे। ईमानदार विकास की वजह से कांग्रेस के पेट में हो रहे दर्द को जनता समझती है । सुमीत शर्मा ने कहा,नगर निगम में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर विकास कार्य हुए हैं, बल्कि ईमानदारी से विकास कार्य हुए हैं. यही ईमानदारी से हो रहे विकास कार्य कांग्रेस के पेट दर्द की असली वजह है। कांग्रेस राज में खींचतान, भाजपा राज में ईमानदारी पर सुमीत ने कहा “कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान सभापति-महापौर के मध्य आपसी लेन-देन को लेकर सार्वजनिक रूप से खींचतान जनता ने देखी है. आज महापौर जीवर्धन चौहान की ईमानदारी रायगढ़वासी खुली आंखों से देख रहे हैं। संजय कॉम्प्लेक्स के लिए स्वीकृत 14 करोड़ राशि का कमीशन कार्य शुरू करने के पहले मांगा गया ठेकेदार द्वारा असमर्थता जताए जाने पर यह राशि लैब्स हो गई। जानकी काटजू ने महापौर रहते प्रदेश संगठन को पत्र लिखा कि संगठन के लोग उन्हें काम नहीं करने दे रहे है। चुनाव के पहले महिलाओं के लिए पिंक टायलेट के निर्माण का वादा करने वाली कांग्रेस एक टायलेट तक नहीं बना पाई। कांग्रेस का पांच साल कमीशन खोरी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया यही वजह है कि विधान सभा में ऐतिहासिक मतों से हराने के बाद जनता ने एक साल बाद हुए निगम चुनाव में कांग्रेस को ऐतिहासिक मतों से हरा कर अपनी नाराज़गी जाहिर की। सायकल में वार्ड वार्ड घूमने वाला गरीब चाय वाला महापौर कांग्रेस की आंखों में खटक रहा है।सुमीत ने कहा कि जनता अब समझ चुकी है कि कौन गरीब का हितैषी है और कौन सेठों का हिमायती है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

