*एनडीए को मिला जनादेश मोदी के नेतृत्व सहित प्रदेश में नीतीश के नेतृत्व पर भरोसे का प्रमाण:- ओपी चौधरी* – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

*एनडीए को मिला जनादेश मोदी के नेतृत्व सहित प्रदेश में नीतीश के नेतृत्व पर भरोसे का प्रमाण:- ओपी चौधरी*

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़ :- विधायक रायगढ़ वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बिहार चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा यह जनादेश देश भर में मोदी जी के करिश्माई नेतृत्व, बिहार में नीतीश जी के नेतृत्व पर भरोसे का प्रमाण है। बिहार की जनता ने पूरी समझदारी के साथ अपना आशीर्वाद एनडीए को दिया है। ओपी ने चुनाव परिणाम को मोदी लहर बताते हुए कहा बिहार की जनता जनार्दन इस जनादेश के लिए बधाई की हकदार है। आजादी के बाद दशकों तक बिहार में जंगल राज मौजूद था लेकिन इस जनादेश ने यह साबित कर दिया कि एनडीए की सरकार ने बिहार से जंगलराज खत्म कर सुशासन स्थापित किया। बिहार की जनता ने यह महसूस किया कि नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश अमृत काल में विकसित भारत बनने की दिशा में मजबूती से कदम बढ़ा रहा है। बिहार का यह भव्य जनादेश भारत को विश्व गुरु बनाने के सपने को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।परिवार वाद की राजनीति से लोकतंत्र की जड़े कमजोर हो रही थी बिहार की जनता ने परिवार वादी पार्टियों की जड़ों को उखाड़ कर बिहार को परिवार वाद से मुक्त किया है । नेगेटिव एजेंडे के साथ ब्लेम गेम की राजनीति करने वालो को बिहार की जनता ने सबक सीखा दिया। देश के अलग अलग कोनो से मोदी जी के नेतृत्व को लगातार जनता का आशीर्वाद मिल रहा है। कांग्रेस को इंडी गठबंधन को महा ठगबंधन निरूपित करते हुए ओपी चौधरी ने कहा जनता विकास की राजनीति की वजह से विपक्ष को मुंह तोड़ जवाब दे रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!