*स्वच्छता ही सेवा अभियान: जिले के अमृत सरोवरों में हुआ सामूहिक श्रमदान* – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

*स्वच्छता ही सेवा अभियान: जिले के अमृत सरोवरों में हुआ सामूहिक श्रमदान*

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 25 सितम्बर 2025/ स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आज जिले के 102 अमृत सरोवर स्थलों पर ‘स्वच्छता ही सेवा स्वच्छोत्सव’ थीम के अंतर्गत एक दिन, एक घंटा, एक साथ स्वच्छता श्रमदान राष्ट्रीय अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले भर में सामूहिक स्वच्छता श्रमदान के माध्यम से अमृत सरोवरों को स्वच्छ और सुंदर बनाने का संकल्प लिया गया।
स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत राज्य कार्यालय आयुक्त, महात्मा गांधी नरेगा, श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक स्वच्छता ही सेवा अभियान का आयोजन किया जा रहा है। जिले में अभियान का संचालन सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में हुआ। सहायक परियोजना अधिकारी (नरेगा) श्री राजेश शर्मा के नेतृत्व में सभी अमृत सरोवर स्थलों पर स्वच्छता कार्य किया गया। इस अवसर पर गांव के सरपंच, सचिव, तकनीकी सहायक, रोजगार सहायक, महिला समूहों के सदस्य और ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

एक दिन, एक घंटा, एक साथ की भावना के साथ आयोजित इस राष्ट्रीय अभियान में अमृत सरोवर स्थलों पर सामूहिक श्रमदान के माध्यम से स्वच्छता कार्य किए गए। प्रतिभागियों ने सरोवर परिसरों की साफ-सफाई, कचरा निस्तारण और पर्यावरण संरक्षण के लिए एकजुट होकर कार्य किया। ग्रामवासियों ने न केवल सरोवरों को स्वच्छ किया, बल्कि जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति संकल्प भी लिया। इस दौरान स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरक संदेश, जैसे स्वच्छता अपनाएं, स्वस्थ जीवन पाएं और अमृत सरोवर-स्वच्छता और समृद्धि का आधार, ग्रामवासियों के बीच प्रसारित किए गए।
सहायक परियोजना अधिकारी श्री राजेश शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि स्वच्छता केवल एक कार्य नहीं, बल्कि एक जीवनशैली है। अमृत सरोवर जैसे महत्वपूर्ण जल संसाधनों को स्वच्छ रखना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। यह अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देता है, बल्कि ग्रामीण समुदायों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता और सामुदायिक एकता को भी मजबूत करता है। जिला प्रशासन ने इस अभियान को निरंतरता प्रदान करने की योजना बनाई है। आगामी दिनों में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए और अधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
महिला समूहों और ग्रामवासियों की सक्रिय भागीदारी
इस अभियान में महिला समूहों की सक्रिय भागीदारी रही। उन्होंने स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया और अन्य ग्रामवासियों को भी प्रेरित किया। इस दौरान सरपंच, सचिव, तकनीकी सहायक एवं रोजगार सहायकों ने ग्रामीणों को तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया। ग्रामवासियों ने इस अभियान को एक उत्सव के रूप में मनाया और सामूहिकता के साथ स्वच्छता के प्रति अपने दायित्व को पूरा किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!