* मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने मंत्रालय में विभागीय योजनाओं की ली पहली बैठक*
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायपुर : अनुसूचित जाति विकास विभाग के मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने मंत्रालय में विभागीय योजनाओं की पहली बैठक ली। उन्होंने छात्रावास-आश्रमों में बच्चों को स्वच्छता, पौष्टिक भोजन, शुद्ध पेयजल, अच्छी शिक्षण व्यवस्था और साफ-सुथरे शयनकक्ष उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
गिरौदपुरी और भंडारपुरी के समन्वित विकास हेतु कार्ययोजना बनाने और रायपुर और आरंग में पृथक आवासीय विद्यालय खोलने की पहल करने को कहा। साथ ही क्रीड़ा परिसरों में सीट बढ़ाने, विदेश में उच्च शिक्षा के लिए योजना बनाने, छात्रवृत्ति व अन्य योजनाओं का प्रचार करने तथा अत्याचार निवारण व पीएम अजय योजना पर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक में विभागीय अधिकारियों ने योजनाओं व जनगणना से संबंधित जानकारी साझा की।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

