*विकसित भारत निर्माण का संकल्प हम सब की भागीदारी से होगा साकार: वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी* – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

*विकसित भारत निर्माण का संकल्प हम सब की भागीदारी से होगा साकार: वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी*

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 14 अगस्त 2025/ रायगढ़ में वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी की अगुवाई में भव्य तिरंगा यात्रा निकली। यात्रा में बड़ी संख्या में शहरवासियों की भागीदारी रही। हाथों में तिरंगा थामे युवाओं, महिलाओं, बच्चों और बड़ों ने पूरा माहौल देशभक्ति की भावना से गुंजायमान कर दिया। तिरंगा यात्रा हेमू कालाणी चौक से निकल कर रामनिवास टाकीज चौक से होते हुए सुभाष चौक से होकर नटवर स्कूल में सभा के रूप में समाप्त हुई।
इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने कहा कि आज रायगढ़ में तिरंगा यात्रा निकाली हैं। पूरे प्रदेश में लगातार तिरंगा यात्राएं निकल रही हैं। आज सभी लोग तिरंगा यात्रा में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देशवासियों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुडऩे का आह्वान किया है। राष्ट्र निर्माण में सबकी भूमिका जरूरी है। जन जन की भागीदारी से राष्ट्र निर्माण एक जन आंदोलन बनता है। जिससे एक सशक्त और विकसित राष्ट्र की नींव तैयार होती है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने ऐसी सामाजिक पहल की है, जो देश के हर व्यक्ति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। स्वच्छता अभियान को एक जन आंदोलन का रूप दिया। स्वच्छता को व्यवहार में उतारने के लिए प्रेरित किया। तिरंगा यात्रा एक स्मरण है कि हमें अपने प्रयास इस प्रकार केंद्रित करने हैं जिससे राष्ट्र निर्माण को बल मिले। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक देश को विकासशील से विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है। यह हम सभी के साझा प्रयासों से सम्भव होगा।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि हमने छत्तीसगढ़ को 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के लक्ष्य के साथ अंजोर विजन डॉक्यूमेंट बनाया है। जिसमें हमने प्रदेश के आर्थिक विकास को आगे बढ़ाने, हमारे सांस्कृतिक मूल्यों की जड़ मजबूत करने का रोडमैप तैयार किया है। यह हमारे आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विकास को आधार प्रदान करेगा। उन्होंने युवा पीढ़ी से आह्वान करते हुए कहा कि आप हमारे देश के भविष्य निर्माता है, आपका प्रयास राष्ट्र निर्माण में भूमिका निभाएगा।
महापौर श्री जीवर्धन चौहान ने इस मौके पर अपने उद्बोधन में अमर शहीदों और वीर जवानों को नमन करते हुए कहा कि तिरंगा हमारी आन बान और शान है, यह राष्ट्र के प्रति समर्पण, त्याग और बलिदान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा उन सभी बलिदानियों जिन्होंने अपने खून से इस देश को सींचा है उनको नमन करने के साथ विकसित राष्ट्र निर्माण के संकल्प के स्मरण का अवसर है।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविंद्र गबेल, नगर पालिका अध्यक्ष खरसिया श्री कमल गर्ग, सभापति श्री डिग्री लाल साहू, श्री अरूणधर दीवान, श्री विजय अग्रवाल, श्री गुरूपाल भल्ला, श्री श्रीकांत सोमावार, श्री सुभाष पाण्डेय, श्री मुकेश जैन, श्री रत्थू गुप्ता, श्रीमती पूनम सोलंकी, श्री पवन शर्मा, श्री रविंद्र गबेल, श्री अरुण कातोरे, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल, डीएफओ श्री अरविंद पीएम, सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव, नगर निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय, एडीएम श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो, अपर कलेक्टर श्री रवि राही, अपर कलेक्टर डॉ प्रियंका वर्मा, ज्वाइंट कलेक्टर श्री राकेश गोलछा, एसडीएम रायगढ़ श्री महेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, स्कूल कॉलेज के छात्र-छात्राएं, एनसीसी कैडेट, शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!