जिंदल सीमेंट प्लांट के मुख्य द्वार पर गुरुवार की सुबह 6:00 बजे से धरना प्रदर्शन कर रहे ग्रामवासी…
|
😊 Please Share This News 😊
|
छत्तीसगढ टॉप न्यूज। रायगढ़ जिले में स्थित जिंदल पावर स्टील लिमिटेड के द्वारा पैंथर सीमेंट प्लांट की स्थापना की गई जिसके लिए जनसुनवाई भी की गई थी। बाद में विस्तार हेतु फिर से जनसुनवाई की गई थी, जहां प्रभावित ग्राम वासियों को सड़क बिजली पानी सहित मूलभूत आवश्यकताओं के लिए अनेकों वादे भी की गई थी।
आज भी लंबे समय के बाद इन सुविधाओं से वंचित ग्रामवासी रोजगार जैसी मूल भूत भूत जरूरत के लिए दर-दर भटकने के लिए मजबूर है। जिसके चलते ग्रामीण अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए जिंदल सीमेंट प्लांट के मुख्य द्वार पर गुरुवार की सुबह 6:00 बजे से धरना प्रदर्शन कर रहे है। धरने पर बैठे बेरोजगार युवाओं का कहना है कि हर स्थिति पर वे लोग जिंदल प्रबंधन के समर्थन में हमेशा हाथ से हाथ मिलाकर खड़े हुए हैं परंतु प्रबंधन में जो कुछ बैठे लोग इनकी जज्बातों का मजाक उड़ाते हुए इन्हें आज भी इनके अधिकारों से वंचित कर रहे हैं। बेरोजगारी के आलम में लोगों को ऐसे काम करने पड़ रहे हैं जिसे उन्होंने जीवन में कभी सोचा नहीं था वादों के बाद भी ग्रामीणों के साथ होने वाले अत्याचार को देखते हुए इन्हें इस कदम को अख्तियार करना पड़ा यही ग्राम वासियों का कहना है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

