खेल से जीवन में अनुशासन आता है – सुनील लेंध्रा – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

खेल से जीवन में अनुशासन आता है – सुनील लेंध्रा

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़। राधा माधव लायंस कबड्डी संघ, लेंध्रा के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय अंतर्राज्यीय ओपन चैलेंज कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। मंडी प्रांगण, लेंध्रा में आयोजित इस महाकुंभ में कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया। तीन दिन तक चले रोमांचक मुकाबलों के बाद बिलासपुर की करपिहा टीम विजेता रही, वहीं भोपाल की RCC टीम उपविजेता रही।

विजेता टीम को लखपति भोय, सरपंच ग्राम पंचायत लेंध्रा की ओर से प्रथम पुरस्कार 1 लाख रुपये तथा उपविजेता टीम को खेमराज मालाकार जी, मालाकार कंस्ट्रक्शन, रायगढ़ की ओर से द्वितीय पुरस्कार 51 हजार रुपये प्रदान किया गया।

आयोजन के मुख्य अतिथि सुनील कुमार अग्रवाल जी लेंध्रा थे। इनके आगमन पर गृह ग्राम वासियों ने भव्य आत्मीय स्वागत करते हुए फूलों की वर्षा की। अपने गृह ग्राम में आत्मीय स्वागत देख सुनील अग्रवाल अभिभूत हो उठे।

गृह ग्राम में फूलों की वर्षा से अभिभूत हुए सुनील अग्रवाल, कहा – इस माटी का कर्ज नहीं उतार पाऊंगा –

सुनील अग्रवाल ने साझा किए विचार –

उन्होंने कहा कि खेल के इस महाकुंभ में विभिन्न राज्यों एवं क्षेत्रों की प्रतिभाशाली कबड्डी टीमें अपने खेल कौशल, दमखम एवं प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। खेल से जीवन में अनुशासन आता है और अनुशासन जीवन के लिए सबसे अधिक आवश्यक है। अनुशासन प्रिय व्यक्ति सभी को प्रिय होते हैं।

खिलाड़ी होने का सबसे बड़ा लाभ बताते हुए सुनील ने कहा कि सफल खिलाड़ी नशे की प्रवृत्ति से दूर रहते हैं। खेलों के आयोजन में शामिल होने से उन्हें आत्मिक संतोष का अनुभव होता है।

अपने गृह ग्राम से जुड़ी यादें भी उन्होंने साझा करते हुए कहा कि जिस माटी में जन्म हुआ है, इसका अनुभव आनंददायी होता है, वे इस माटी का कर्ज कभी नहीं उतार पाएंगे। आयोजकों को इस सफल आयोजन की बधाई देते हुए खिलाड़ियों की हौसला अफजाई भी की।

ये रहे मौजूद –

इस दौरान संरक्षक धनसाय चौधरी, कन्हैया सारथी, भूतनाथ पटेल, अध्यक्ष दीपक चौधरी, उपाध्यक्ष मनोज पटेल, सचिव रितेश पटेल, कोषाध्यक्ष नेत्रानंद कर्ष, सह कोषाध्यक्ष प्रेमकिशोर डनसेना, संयुक्त सचिव रितेश पटेल की मौजूदगी रही। इस संबंध की जानकारी मीडिया प्रभारी बबलू पटेल ने दी।

आयोजकों ने बताया कि इस गौरवशाली आयोजन से लेंध्रा का नाम खेल मानचित्र पर उभरा है और युवाओं में खेल के प्रति नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

क्यों खास रहा यह महाकुंभ –

तीन दिन तक लेंध्रा की मंडी में कबड्डी का ऐसा माहौल रहा कि गांव-गांव से लोग मैच देखने पहुंचे। अंतर्राज्यीय टीमों के आने से स्थानीय खिलाड़ियों को भी बड़े स्तर का खेल देखने और सीखने का मौका मिला। कबड्डी जैसे माटी के खेल को इतने बड़े स्तर पर कराना, लेंध्रा के लिए गर्व की बात है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!