धार्मिक मंदिर के मूर्ति तोड़ने की शिकायत पर जूटमिल पुलिस की त्वरित कार्रवाई – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

धार्मिक मंदिर के मूर्ति तोड़ने की शिकायत पर जूटमिल पुलिस की त्वरित कार्रवाई

😊 Please Share This News 😊

23 नवंबर,2026 रायगढ़। धार्मिक मंदिर की मूर्ति तोड़े जाने की शिकायत पर जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, वहीं एक विधि से संघर्षरत बालक को भी अभिरक्षा में लेकर सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। मामले में तीन आरोपियों के विरुद्ध नामजद अपराध दर्ज किया गया है, एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।


शिकायत – वार्ड 34, सराईभद्दर जूटमिल

जानकारी के अनुसार, कल दिनांक 22 नवंबर 2026 को वार्ड क्रमांक 34, सराईभद्दर जूटमिल के रहवासियों द्वारा उनके वार्ड की धार्मिक मंदिर की मूर्ति तोड़े जाने की लिखित शिकायत थाना जूटमिल में की गई थी।

शिकायत की संवेदनशीलता को देखते हुए थाना प्रभारी जूटमिल द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 734/2026, धारा 298, 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

दबिश में एक गिरफ्तार, एक बालक अभिरक्षा में

प्रकरण में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जूटमिल पुलिस की टीम द्वारा दबिश दी गई। इस दौरान आरोपी राहुल चौहान पिता लक्ष्मी चौहान, उम्र 21 वर्ष, निवासी सराईभद्दर जूटमिल को गिरफ्तार किया गया तथा एक विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लिया गया।

दोनों को नियमानुसार सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। वहीं फरार आरोपी लक्ष्मी चौहान की पतासाजी और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!