अब सेवा सेतु पोर्टल से ऑनलाइन बन रहा केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

अब सेवा सेतु पोर्टल से ऑनलाइन बन रहा केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 22 नवंबर 2026/ आम नागरिकों को शासकीय सेवाएं सरलता और तेजी से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा डिजिटल सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसी कड़ी में अब सेवा सेतु पोर्टल एवं सेवा सेतु केंद्रों के माध्यम से केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र के लिए भी ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इससे नागरिकों को आवश्यक प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी।

मुख्यमंत्री की मंशा – सेवाएं सहजता से मिलें

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप नागरिकों को शासकीय सेवाओं का लाभ सहजता से उपलब्ध कराने के लिए सेवा सेतु पोर्टल पर विभिन्न सेवाएं ऑनलाइन संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र की सुविधा भी जोड़ी गई है।

मिडमिडा के कृष्ण कुमार भगत को मिला लाभ

तहसील पुसौर के ग्राम मिडमिडा निवासी श्री कृष्ण कुमार भगत को छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीटीसीएल) में नौकरी के लिए केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। इसके लिए उन्होंने सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया।

आवेदन प्राप्त होने के बाद संबंधित स्तर पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उनका आवेदन निराकृत किया गया और केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया।

एसटी, एससी, ओबीसी अभ्यर्थियों को विशेष सहूलियत

इस सुविधा से अब एसटी, एससी एवं ओबीसी वर्ग के ऐसे अभ्यर्थियों को विशेष सहूलियत मिलेगी, जिन्हें शासकीय नौकरी, प्रतियोगी परीक्षाओं एवं अन्य आवश्यक कार्यों के लिए केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र की जरूरत होती है। सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन और त्वरित निराकरण की व्यवस्था आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक साबित हो रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!