शादी का झांसा देकर महिला का शारीरिक शोषण करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

शादी का झांसा देकर महिला का शारीरिक शोषण करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

😊 Please Share This News 😊

20 नवंबर, रायगढ़ / शादी का झांसा देकर महिला का शोषण करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को महिला थाना रायगढ़ की टीम ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी अपराध दर्ज होने के बाद से फरार था, जिसकी लगातार पतासाजी की जा रही थी।

आज मुखबिर से सूचना मिलने पर महिला थाना की टीम ने थाना जूटमिल क्षेत्र के ग्राम भाठनपाली में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया।

3 नवंबर को दर्ज हुई थी रिपोर्ट

जानकारी के अनुसार, दिनांक 03 नवंबर 2026 को पीड़िता ने महिला थाना रायगढ़ में आरोपी प्रवीण कुमार प्रधान निवासी ग्राम भाठनपाली के विरुद्ध शादी का झांसा देकर शोषण करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पीड़िता के अनुसार, आरोपी से उसकी जान-पहचान वर्ष 2024 में हुई थी। आरोप है कि आरोपी ने शादी करने का विश्वास दिलाकर उसका शोषण किया और बाद में शादी से इंकार करते हुए धमकी दी।

पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 98/2026, धारा 351(3), 69 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

अपराध दर्ज होते ही फरार हो गया था आरोपी

अपराध दर्ज होने की जानकारी मिलते ही आरोपी फरार हो गया था। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन, एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन एवं डीएसपी श्रीमती उन्नति ठाकुर के सतत पर्यवेक्षण में महिला थाना और जूटमिल पुलिस द्वारा आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी।

महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मुखबिर सक्रिय कर रखे थे। आज आरोपी के ग्राम भाठनपाली में देखे जाने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर उसे हिरासत में लिया।

पूछताछ के बाद आरोपी प्रवीण कुमार प्रधान पिता दिनदयाल प्रधान उम्र 33 साल निवासी भाठनपाली थाना जूटमिल जिला रायगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

कार्रवाई में इनकी रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, सहायक उप निरीक्षक सरस्वती महापात्रे, प्रधान आरक्षक राजेश उरांव एवं संदीप भगत की अहम भूमिका रही।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!