अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की कार्रवाई, 66.80 क्विंटल धान जब्त – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की कार्रवाई, 66.80 क्विंटल धान जब्त

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 18 नवम्बर 2026 / जिले में अवैध धान की आवक, खरीदी-बिक्री, परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा निगरानी और कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कुल 66.80 क्विंटल धान के मामले में मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

मुकड़ेगा में 14 क्विंटल धान जब्त

प्राप्त जानकारी के अनुसार एसडीएम लैलूंगा द्वारा ग्राम मुकड़ेगा में सुदूराम चौहान के पास रखे 34 कट्टा (14 क्विंटल) धान को अवैध रूप से भंडारित पाए जाने पर जब्त किया गया। इस मामले में मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

काशीराम चौक में 28 क्विंटल धान मिला

वहीं, मंडी टीम द्वारा रायगढ़ के काशीराम चौक स्थित विनोद जांगड़े के मकान की जांच के दौरान 70 कट्टा (28 क्विंटल) धान पाया गया। इस संबंध में मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

किराना दुकानों में 24.80 क्विंटल धान पाया गया

मंडी, राजस्व एवं फूड के संयुक्त जाँच दल द्वारा निरीक्षण करने पर श्री अनिल किराना के यहां 30 कट्टी एवं सीता किराना शरद अग्रवाल के यहां 32 कट्टी कुल 2 प्रकरणों में 62 कट्टी 24.80 क्विंटल अवैध धान पाया गया जिसका मंडी अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया।

20 चेक पोस्ट और 10 तहसीलों में उड़नदस्ता दल सक्रिय

उल्लेखनीय है कि कोचियों और बिचौलियों के माध्यम से अवैध धान की खरीदी-बिक्री एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए जिले में 20 अंतरराज्यीय चेक पोस्ट स्थापित किए गए हैं। यहां तीन पालियों में 24 घंटे निगरानी की जा रही है। सीमावर्ती क्षेत्रों से आने वाले वाहनों एवं धान की जांच के लिए राजस्व, खाद्य और मंडी विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

इसके साथ ही जिला स्तरीय निगरानी समिति गठित की गई है तथा जिले की सभी 10 तहसीलों में उड़नदस्ता दल बनाए गए हैं। इन दलों को अपने क्षेत्रों में अवैध धान की खरीदी, परिवहन और भंडारण पर नजर रखने की जिम्मेदारी दी गई है।

जिला प्रशासन द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक निगरानी रखते हुए अवैध धान के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!