मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जनजातीय गौरव दिवस समारोह में हितग्राहियों को दी 173 करोड़ से अधिक की बैगा-पूजारी सम्मान निधि – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जनजातीय गौरव दिवस समारोह में हितग्राहियों को दी 173 करोड़ से अधिक की बैगा-पूजारी सम्मान निधि

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 14 नवम्बर 2026 / धर्मजयगढ़ के दशहरा मैदान में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आयोजित राज्यस्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के पुजारियों और बैगा पुजारियों के लिए पूजारी सम्मान निधि योजना की राशि का अंतरण किया। इसके साथ ही तेन्दूपत्ता संग्राहकों को प्रोत्साहन पारिश्रमिक एवं सहायता राशि वितरित की तथा राज्यस्तरीय लोकनृत्य महोत्सवों के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया।

173.65 करोड़ की बैगा-पूजारी सम्मान निधि

मुख्यमंत्री श्री साय ने बैगा-पूजारी सम्मान निधि योजना के अंतर्गत कुल 173 करोड़ 65 लाख रुपये की राशि जारी की। इसमें 3 हजार 473 बैगा पुजारी शामिल हैं। इस राशि के अंतरण से योजना के पात्र हितग्राहियों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई।

तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 62.27 करोड़ + 21.92 करोड़

इसी तरह मुख्यमंत्री ने तेन्दूपत्ता संग्रहण के प्रोत्साहन पारिश्रमिक का भी वितरण किया। इसके तहत राज्य की 386 समितियों के कुल 4 लाख 25 हजार 507 तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 62 करोड़ 27 लाख रुपये की राशि अंतरित की गई। वहीं राजमोहिनी देवी तेन्दूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत 1,556 प्रकरणों में हितग्राहियों को 21 करोड़ 92 लाख रुपये का भुगतान किया गया।

क्या है योजना?

उल्लेखनीय है कि बैगा-पुजारी सम्मान निधि के तहत छत्तीसगढ़ के जनजातीय बाहुल्य ग्रामीण क्षेत्रों में परंपरागत रूप से वनौषधीय चिकित्सा संबंधी कार्यों में संलग्न बैगा, गुनिया एवं हड़जोड़ लोगों की परंपरागत वनौषधीय चिकित्सा पद्धति को प्रोत्साहित करने और उनके सेवा एवं योगदान को मान्यता देने के उद्देश्य से प्रति चिन्हित व्यक्ति को प्रतिवर्ष 5,000 रुपए की सम्मान सह-प्रोत्साहन निधि प्रदाय की जाती है। इसी राजमोहिनी देवी तेन्दूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना में 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग में परिवार के मुखिया की सामान्य मृत्यु या स्थायी विकलांगता पर 2 लाख रुपए, दुर्घटना मृत्यु पर 4 लाख रुपए तथा आंशिक विकलांगता पर एक लाख रुपए की सहायता का प्रावधान है।

लोकनृत्य महोत्सव के विजेता दलों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राज्यस्तरीय छत्तीसगढ़ क्षेत्र लोक नृत्य महोत्सव और शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति आदिवासी लोक कला महोत्सव के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

छत्तीसगढ़ क्षेत्र लोक नृत्य महोत्सव – विजेता

प्रथम – रायगढ़ जिले के विकासखंड रायगढ़ अंतर्गत मोहिनीपुर-चंवरपुर के कर्मा लोक नृत्य दल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने दल को दो लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की।
द्वितीय – सूरजपुर जिले के पारंपरिक कर्मा दल को द्वितीय पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपये
तृतीय – सरगुजा जिले के जय शिव शारदा कर्मा पार्टी को तृतीय पुरस्कार के रूप में 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई।

शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति आदिवासी लोक कला महोत्सव – विजेता

प्रथम – कोंडागांव जिले के लिंगो घोटुल माटी मांदरी नृत्य दल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिसे एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया।
द्वितीय – धमतरी जिले की गढ़िया बाबा आदिवासी लोक नृत्य सेवा समिति को द्वितीय पुरस्कार के रूप में 50 हजार रुपये
तृतीय – जशपुर जिले के जय मातादी करमा दल, टाटीडांड को तृतीय पुरस्कार के रूप में 25 हजार रुपये प्रदान किए गए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विजेता लोकनृत्य दलों को सम्मानित कर जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और लोककलाओं के संरक्षण एवं संवर्धन में उनके योगदान को प्रोत्साहित किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!