सुरक्षा से बड़ा कोई कार्यक्रम नहीं, मौसम को मजाक बनाना कांग्रेस की घटिया सोच है : अंशु टूटेजा – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

सुरक्षा से बड़ा कोई कार्यक्रम नहीं, मौसम को मजाक बनाना कांग्रेस की घटिया सोच है : अंशु टूटेजा

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़ :- जनजातीय गौरव दिवस के पावन अवसर पर 15 नवंबर को धरमजयगढ़ में आयोजित भव्य कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस नेताओं द्वारा की जा रही अनर्गल बयानबाजी अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और उनकी संकीर्ण राजनीतिक सोच को दर्शाती है।

अंशु टूटेजा ने कांग्रेस द्वारा तथ्यात्मक पहलुओं को छुपाए जाने का आरोप लगाते हुए कहा – प्लेन पहुंचा लेकिन भागा नहीं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी का प्लेन धरमजयगढ़ कार्यक्रम के लिए रायगढ़ के जिंदल हवाई पट्टी तक पहुंचा था। मौसम खराब होने के कारण वह वापस नहीं गया, बल्कि सुरक्षा कारणों से लैंडिंग नहीं हो पाई। उस समय हवाई पट्टी पर विजिबिलिटी मानकों से काफी नीचे थी। डीजीसीए के सुरक्षा मानकों और पायलट व एटीसी के निर्णय के अनुसार कम विजिबिलिटी में लैंडिंग करना जान जोखिम में डालना होता। इसलिए लैंडिंग निरस्त करने का निर्णय लिया गया।

हाउसफुल आयोजन को फ्लॉप शो बताना कांग्रेस की हताशा

हाउसफुल आयोजन को फ्लॉप शो बताना कांग्रेस की हताशा निराशा को उजागर करता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष का प्लेन नहीं उतर पाया, लेकिन धरमजयगढ़ का पंडाल खचाखच भरा था। हजारों कार्यकर्ताओं के साथ आदिवासियों ने पूरे उत्साह के साथ जनजातीय गौरव दिवस में ऐतिहासिक सहभागिता दर्ज कराई। कार्यक्रम में स्वयं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी मौजूद रहे और उन्होंने जनजातीय समाज के लिए विकास का संकल्प दोहराया।

गौरव दिवस किसी व्यक्ति विशेष का नहीं है, किसी एक नेता के आने-जाने पर भी यह आयोजन निर्भर नहीं है। यह धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती वर्ष का उत्सव है, जनजातीय समाज के गौरव, सम्मान, स्वाभिमान और अस्मिता का उत्सव है।

क्या सुरक्षा से बढ़कर राजनीतिक मजाक है?

अंशु टूटेजा ने कहा – मैं कांग्रेस के नेताओं से पूछना चाहता हूं कि क्या किसी व्यक्ति की सुरक्षा से बढ़कर आपके लिए राजनीतिक मजाक है? क्या मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों और सुरक्षा संबंधी निर्णयों का भी राजनीतिकरण किया जाना चाहिए?

हकीकत यह है कि कांग्रेस को यह बात हजम नहीं हो रही है कि भाजपा सरकार जनजातीय समाज के महापुरुषों, उनके इतिहास और उनके योगदान को सम्मान देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब बिरसा मुंडा को पाठ्यक्रम से गायब किया गया था, आज मोदी सरकार ने उन्हें देश के हर जिले में पहुंचा दिया है।

कांग्रेस के नेताओं को सलाह देते हुए युवा नेता ने कहा – राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन किसी की सुरक्षा और मौसम की प्राकृतिक परिस्थितियों का मजाक बनाकर अपनी राजनीतिक हताशा प्रदर्शित न करें। कार्यक्रम में किसी का प्लेन नहीं उतर पाया, लेकिन जनजातीय गौरव का संकल्प और कार्यकर्ताओं का उत्साह पूरी मजबूती से धरातल पर उतरा है। कांग्रेस को इस आयोजन की सफलता पर सवाल उठाने के बजाय जनजातीय समाज के सम्मान और उत्थान के विषय में सकारात्मक सोच रखनी चाहिए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!