दीपक टंडन मामला: एक हफ्ते में 8 FIR का आरोप – होटल कारोबारी और पत्नी बरखा टंडन पर ठगी, ब्लैकमेलिंग और सरकारी सील तोड़ने के आरोप, जांच जारी – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

दीपक टंडन मामला: एक हफ्ते में 8 FIR का आरोप – होटल कारोबारी और पत्नी बरखा टंडन पर ठगी, ब्लैकमेलिंग और सरकारी सील तोड़ने के आरोप, जांच जारी

😊 Please Share This News 😊

रायपुर, 15 नवंबर 2026 / छत्तीसगढ़ में होटल कारोबारी दीपक टंडन उर्फ अंबेडकर टंडन से जुड़े कथित ठगी के मामले में लगातार नए खुलासे सामने आ रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में होटल कारोबारी दीपक टंडन उर्फ अंबेडकर टंडन से जुड़ा ठगी का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। मामले में अब कोरबा जिले के दीपका थाने में एक नया अपराध दर्ज किया गया है।

1. शुरुआत कहां से हुई – AI फोटो और ब्लैकमेलिंग का आरोप

मामले में एक निजी न्यूज पोर्टल के संचालक दीपक टंडन उर्फ अंबेडकर टंडन को सिरगिट्टी पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है।

दिनांक 29 अक्टूबर 2026 को बिलासपुर के तिफरा (महाराणा प्रताप नगर) निवासी मणीशंकर पांडेय ने सिरगिट्टी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

आरोप है कि AI से तस्वीरें बदलकर ब्लैकमेल किया गया। बिलासपुर जिले की सिरगिट्टी थाना पुलिस ने ‘द हनी बैजर न्यूज’ नामक पोर्टल के संचालक दीपक टंडन उर्फ अंबेडकर टंडन को राजधानी रायपुर से गिरफ्तार किया है।

इस पूरे मामले की शुरुआत गत 29 अक्टूबर 2026 को हुई थी, जब महाराणा प्रताप नगर, तिफरा निवासी मणिशंकर पांडेय ने सिरगिट्टी थाने पहुंचकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

2. DSP कल्पना वर्मा विवाद से भी जुड़ा नाम

दीपक टंडन और बरखा टंडन ने रायपुर के खमतराई थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि साल 2021 से डीएसपी कल्पना वर्मा ने उन्हें कथित “लव ट्रैप” में फंसाकर करीब 2.5 करोड़ रुपए की वसूली की है।

यही मामला बाद में उल्टा पड़ गया और दीपक पर ही ब्लैकमेलिंग और वसूली के आरोप लगे।

3. एक हफ्ते में 5-6 FIR, अब कुल 8 FIR का दावा

आरोपी दीपक उर्फ अंबेडकर टंडन (निवासी कोरबा, हाल रायपुर) और उसके सहयोगियों ने लोगों को शासन-प्रशासन में ऊंची पहुंच और बड़े पदों का झांसा देकर करोड़ों रुपए की ठगी को अंजाम दिया है। रायपुर के तेलीबांधा और सक्ती थाने में एक ही आरोपी के खिलाफ तीन अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं, जिसमें कोयला खदान का टेंडर दिलाने, फॉर्च्यूनर लीजेंडर कार बेचने और वीआईपी रोड स्थित एक रेस्टोरेंट-जमीन के नाम पर बड़े पैमाने पर रकम ऐंठने का आरोप लगा है।

छत्तीसगढ़ में कथित ठगी के मामलों को लेकर दीपक टंडन और उसकी पत्नी बरखा टंडन की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। दोनों के खिलाफ दो और FIR दर्ज हुई हैं। ताजा मामलों में SECL की कोल माइंस में सिक्यूरिटी और ट्रांसपोर्टेशन का ठेका दिलाने के नाम पर 56 लाख रुपये लेने का आरोप लगाया गया है।

दीपक टंडन और उसकी पत्नी बरखा टंडन के खिलाफ अब तक छत्तीसगढ़ में 8 FIR दर्ज हो चुकी हैं।

4. 56 लाख + 15 लाख के अलग-अलग आरोप

56 लाख का आरोप: शिकायत के मुताबिक, कारोबारी श्याम सिंह ठाकुर से 31 लाख रुपये और विकास कुमार नागले से 25 लाख रुपये लेने का आरोप लगाया गया है।
56 लाख का दूसरा आरोप: रायपुर के होटल कारोबारी दीपक टंडन उर्फ अंबेडकर टंडन और उनकी पत्नी बरखा टंडन की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। दंपती के खिलाफ जमीन, रेस्टोरेंट और लग्जरी कार बेचने के नाम पर 56 लाख रुपए से ज्यादा की धोखाधड़ी के दो नए मामले दर्ज किए गए हैं।
15 लाख का आरोप: जानकारी के मुताबिक सक्ती जिले के ट्रांसपोर्टर किशन शर्मा ने पुलिस में दीपक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए बताया है कि, 2022 में आरोपी दीपक ने उसे शासन प्रशासन से अच्छे संबंध का हवाला देकर बड़ी रकम की ठगी की थी। दीपक टंडन ने किशन शर्मा से कोयला ट्रांसपोर्टिंग का बड़ा टेन्डर दिलाने के नाम पर नगदी 15 लाख रुपये की अवैध वसूली की थी।

5. होटल कब्जा और सरकारी सील तोड़ने का आरोप

रायपुर में होटल कारोबार से जुड़े दीपक टंडन और उनकी पत्नी बरखा टंडन की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। हाल ही में तेलीबांधा पुलिस थाने में इस दंपती के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की आठ गंभीर धाराओं के तहत आपराधिक मुकदमा दर्ज किया गया है। यह पूरी कानूनी कार्रवाई आर्ट ऑफ लिविंग की छत्तीसगढ़ प्रमुख सरिता बाजपेयी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर की गई है।

राजधानी रायपुर के चर्चित होटल कारोबारी दीपक टंडन और उनकी पत्नी बरखा टंडन की कानूनी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। तेलीबांधा थाना पुलिस ने दंपति के खिलाफ संपत्ति पर कथित अवैध कब्जा करने, सरकारी सील तोड़ने, जान से मारने की धमकी देने और अश्लील हरकत करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है।

6. पत्नी बरखा टंडन भी गिरफ्तार

दीपक टंडन की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसकी पत्नी बरखा टंडन को भी गिरफ्तार किया है।

रायपुर पुलिस ने होटल कब्जा और धोखाधड़ी मामले में कारोबारी दीपक टंडन की पत्नी बरखा को गिरफ्तार कर जेल भेजा। बरखा की गिरफ्तारी तेलीबांधा थाने में दर्ज उस मामले में हुई है, जिसमें आर्ट आफ लिविंग की छत्तीसगढ़ प्रमुख सरिता बाजपेयी ने दीपक टंडन, उनकी पत्नी बरखा के खिलाफ शिकायत की थी।

7. अब आगे क्या?

इन शिकायतों की जांच के लिए रायपुर पुलिस अब दीपक टंडन को प्रोडक्शन वारंट पर बिलासपुर से लाकर पूछताछ करने की तैयारी कर रही है।

आरोप है कि दीपक टंडन ने पूर्ववर्ती सरकार के दौरान मुख्यमंत्री निवास से नजदीकी और अधिकारियों तक पहुंच का हवाला देकर कारोबारियों से पैसे वसूले। फिलहाल आरोपी पांच दिन की पुलिस रिमांड पर है और बिलासपुर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!