छठ महापर्व: आस्था और सूर्य उपासना का पर्व, घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

छठ महापर्व: आस्था और सूर्य उपासना का पर्व, घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़ :- लोक आस्था के महापर्व छठ की छटा पूरे जिले में देखने को मिल रही है। नदी-तालाबों के घाटों को फूल-मालाओं, दीयों और रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया है। सुबह से ही घाटों पर श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है।

छठ पर्व सूर्य देव और छठी मैया की उपासना का पर्व है। यह पर्व 4 दिनों तक चलता है – नहाय-खाय, खरना, संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य। व्रती महिलाएं 36 घंटे का निर्जला व्रत रखकर संतान की सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना करती हैं।

संध्या अर्घ्य – डूबते सूर्य को अर्घ्य

शाम को व्रती महिलाएं बांस के सूप में फल, ठेकुआ, नारियल, गन्ना, केला और दीये सजाकर घाट पर पहुंचीं। कमर तक पानी में खड़ी होकर उन्होंने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। पूरा घाट जय छठी मैया, जय सूर्य देव के जयकारों से गूंज उठा। पानी में तैरते दीयों और फूलों से घाट का नजारा बेहद मनमोहक लग रहा था।

सुबह होगा उषा अर्घ्य

सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती अपना व्रत तोड़ेंगी। इसके बाद प्रसाद वितरण होगा। छठ का प्रसाद ठेकुआ, फल और गन्ना सभी को बांटा जाता है।

तपकरा में मुख्यमंत्री भी होंगे शामिल

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का 15 नवंबर का कार्यक्रम भी छठ महापर्व से जुड़ा है। अपने रोड चार्ट के अनुसार मुख्यमंत्री शाम 5 बजे जशपुर जिले के तपकरा छठ घाट पहुंचेंगे और शाम 5 से 6 बजे तक छठ महापर्व में शामिल होंगे। इसके बाद वे अपने निज निवास बगिया के लिए रवाना होंगे।

प्रशासन ने की व्यवस्था

घाटों पर सुरक्षा, सफाई, रोशनी और पेयजल की व्यवस्था की गई है। पुलिस और गोताखोरों की टीम भी घाटों पर तैनात है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!