धरमजयगढ़ में धूमधाम से मना जनजातीय गौरव दिवस, वित्त मंत्री ओपी चौधरी बोले – यह सिर्फ पर्व नहीं, हमारी अस्मिता का उत्सव है – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

धरमजयगढ़ में धूमधाम से मना जनजातीय गौरव दिवस, वित्त मंत्री ओपी चौधरी बोले – यह सिर्फ पर्व नहीं, हमारी अस्मिता का उत्सव है

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़ :- धरमजयगढ़ की धरती आज जनजातीय गौरव के आयोजन का गवाह बनी है। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस के भव्य आयोजन में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे।

इस अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने जनजातीय समाज को बधाई देते हुए कहा कि यह दिवस पूरे छत्तीसगढ़ के 3 करोड़ लोगों के लिए गर्व का दिन है।

ओपी चौधरी बोले – यह युवा शक्ति और राष्ट्रीय गौरव का पर्व है

ओपी चौधरी ने सभी को इस पर्व की बधाई देते हुए कहा, “आज जनजातीय गौरव दिवस है, यह हमारे युवा शक्ति और राष्ट्रीय गौरव का पर्व है। आप सभी को दिल से बहुत-बहुत बधाई।”

मोदी जी की पहल का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 2021 में जनजातीय गौरव दिवस मनाने की शुरुआत की थी। तब से यह पर्व पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है।

नितिन नवीन जी के आगमन पर दोहरी खुशी

नितिन नवीन जी के आगमन की जानकारी देते हुए मंत्री ओपी ने कहा “आज हमारे लिए दोहरी खुशी का दिन है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय नितिन नवीन जी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार धरमजयगढ़ की धरती पर पधार रहे हैं। उनका शुभ आगमन हम सबके लिए सौभाग्य है।”

उन्होंने कहा छग में न्यौता देने की परंपरा है हमने सभी को न्योता दिया है।

मुख्यमंत्री के साथ सभी अतिथिगण पहुंच रहे हैं

वित्त मंत्री ने कहा, “हमारे मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के साथ सभी अतिथिगण पहुंच रहे हैं। आप सभी इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने।”

कार्यक्रम के दौरान पूरा पंडाल जय धरती आबा, जय जनजातीय गौरव दिवस के नारों से गूंज उठा।

ओपी चौधरी ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि बिरसा मुंडा जी ने जल, जंगल, जमीन और हमारी पहचान के लिए जो संघर्ष किया, उसे याद करना ही इस दिवस का असली उद्देश्य है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!