अटल जी ने दिया छत्तीसगढ़, मोदी जी बना रहे हैं नया छत्तीसगढ़ – अब बस्तर में बंदूक नहीं, पर्यटन बोलेगा :- ओपी चौधरी – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

अटल जी ने दिया छत्तीसगढ़, मोदी जी बना रहे हैं नया छत्तीसगढ़ – अब बस्तर में बंदूक नहीं, पर्यटन बोलेगा :- ओपी चौधरी

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़ :- छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण कोई साधारण राजनीतिक निर्णय नहीं था। यह अटल बिहारी वाजपेयी जी के दिल का उपहार था, जो उन्होंने छत्तीसगढ़ के 3 करोड़ लोगों को दिया। उक्त बातें वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ ओपी ने मीडिया को दिए बयान में कहीं। प्रदेश की 3 करोड़ जनता अटल जी के इस उपहार के लिए हमेशा आभारी रहेंगी।

कांग्रेस को 44 साल मिले, पर छत्तीसगढ़ के लिए कुछ नहीं किया

ओपी ने कहा – 1956 से 2000 तक, लगभग 44 साल तक अधिकांश समय केंद्र में और मध्यप्रदेश में कांग्रेस की ही सरकार रही। उन्हें छत्तीसगढ़ के लोगों के हित में निर्णय लेने का पूरा मौका मिला, लेकिन उन्होंने कभी यह निर्णय नहीं लिया। 3 करोड़ छत्तीसगढ़िया भाई-बहनों को छत्तीसगढ़ राज्य का उपहार अटल जी ने दिया है। इसके लिए ओपी ने हृदय से अटल जी को धन्यवाद दिया।

नक्सलवाद समाप्त हुआ, अब नई सुबह है

ओपी ने कहा – नक्सलवाद समाप्त हुआ, हम सभी के लिए अब नई सुबह है। आज स्थिति बदल गई है। नक्सलवाद समाप्ति की ओर है। वर्षों तक जिस बस्तर को भय और हिंसा के कारण जाना जाता था, आज वही बस्तर नई संभावनाओं के साथ उभर रहा है। यह सिर्फ बस्तर के लिए नहीं, पूरे छत्तीसगढ़ के लिए नई संभावनाओं का समय है।

बस्तर में पर्यटन बोलेगा

बस्तर में चित्रकोट, तीरथगढ़, कुटुमसर गुफा, दलपत सागर जैसी जगहों का नैसर्गिक सौंदर्य दुनिया में कहीं नहीं है। यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता, आदिवासी संस्कृति, लोककला और खान-पान अपने आप में एक अद्भुत अनुभव है। अब जब शांति लौटी है, तो बस्तर में पर्यटन विकसित होगा। देश-विदेश से लोग बस्तर आएंगे, यहाँ के युवाओं को रोजगार मिलेगा, यहाँ के आदिवासी भाई-बहनों को सम्मान मिलेगा।

अटल जी ने हमें राज्य दिया, मोदी जी के नेतृत्व में हम उस राज्य को समृद्ध, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बना रहे हैं। यही अटल जी को सच्ची श्रद्धांजलि है।

कांग्रेस को 44 साल मिले, पर उसने छत्तीसगढ़ नहीं दिया।
अटल जी ने 3 करोड़ छत्तीसगढ़ियों को अपना राज्य देकर उपहार दिया।
आज नक्सलवाद खत्म हुआ है, बस्तर में शांति लौटी है।
अब बस्तर में बंदूक नहीं, चित्रकोट का झरना और पर्यटन बोलेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!