बिलासपुर की श्वेता नायक एंड ग्रुप ने कुचिपुड़ी से मोहा मन, ‘शिवशक्ति समर्पण’ में दिखा तांडव और लास्य का संगम – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

बिलासपुर की श्वेता नायक एंड ग्रुप ने कुचिपुड़ी से मोहा मन, ‘शिवशक्ति समर्पण’ में दिखा तांडव और लास्य का संगम

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 18 सितंबर 2026/ 41वें अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चक्रधर समारोह की सांस्कृतिक संध्या में बिलासपुर की श्वेता नायक एंड ग्रुप ने कुचिपुड़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ‘शिवशक्ति समर्पण’ शीर्षक से प्रस्तुत इस नृत्य में भगवान शिव के तांडव और माता पार्वती के लास्य का मनोहारी संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम का आरंभ ‘मीनाक्षी पंचरत्नम्’ से हुआ। रागमालिका और आदि ताल में प्रस्तुत इस रचना में देवी मीनाक्षी के दिव्य स्वरूप को भावपूर्ण अभिव्यक्ति दी गई। इसके बाद ‘तरंगम’ की प्रस्तुति ने विशेष आकर्षण खींचा — थाली पर संतुलित नृत्य, जटिल पदसंचालन और लय-भाव के समन्वय ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

‘शिवशक्ति समर्पण’ में भगवान शिव के गंगाधर, चंद्रचूड़ और आनंद नटराज स्वरूपों का निरूपण किया गया। गंगा के शिव की जटाओं में अवतरण के प्रसंग को नृत्य के माध्यम से जीवंत किया गया। गुरु श्वेता नायक के निर्देशन में डी. धारणी, श्री दिप्ता पॉल, चेतन्या साहू, मेघा सारथी, ऐश्वर्या, श्वेता सालिनी नायक, एन. स्तुति रेड्डी, एन. दिव्यांका, हर्षिता कैवर्त सहित कलाकारों ने प्रस्तुति दी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!